भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज ने बेहतरीन शुरुआत की थी। कप्तान शाई होप ने फिर बल्ले से जलवा बिखेरा और 102 रन की पारी खेली। भारत को चौथा मुकाबला जीतने और सीरीज कब्जाने के लिए 248 रन का लक्ष्य मिला है।
वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 20 ओवर खेलते हुए 3 विकेट पर 247 रन बनाए। वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने नाबाद शतकीय पारी खेली। वेस्टइंडीज ने इस मैच में 7.4 ओवर में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए थे। यह दूसरा मौका था जब कैरेबियाई टीम ने भारत के खिलाफ ऐसा किया। इससे पहले 2016 में लॉडरहिल के मैदान पर वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 7.4 ओवर में 100 रन ठोके थे।
होप और ज्वेल एंड्रयू ने तेज शुरुआत की और 52 रन की साझेदारी 26 गेंद पर की। उसके बाद शिमरोन हेटमायर ने 12 गेंद पर तूफानी 33 रन ठोके। रोवमेन पॉवेल को भी अच्छी शुरुआत मिली और उन्होंने 17 गेंद पर 24 रन बनाए। फिर रांची टी20 के हीरो शेरफेन रदरफोर्ड ने होप का साथ निभाया और 26 गेंद पर नाबाद 49 रनों की पारी खेली। शाई होप 50 गेंद पर 102 रन बनाकर ओपनिंग से आखिरी तक नाबाद रहे।
भारतीय गेंदबाजों की जमकर हुई पिटाई
भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। मयंक यादव ने 4 ओवर में 52 रन दिए। वहीं अर्शदीप सिंह ने भी 4 ओवर में 52 रन दिए और एक विकेट लिया। तेज गेंदबाजों में प्रिंस यादव थोड़े असरदार दिखे और उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 45 रन देकर 1 विकेट झटका।
वहीं अब तक सीरीज में 5 विकेट लेने वाले नमन धीर ने यहां सिर्फ एक ओवर फेंका और 19 रन दिए। अंत में नितीश रेड्डी ने रनों की रफ्तार को थोड़ा रोका था लेकिन आखिरी ओवर में खूब पिटे। आखिरी ओवर भी उन्होंने डाला और 19 रन लुटा दिए। उन्होंने अपने 3 ओवरों में 39 रन दिए और एक भी विकेट उन्हें नहीं मिला।
West Indies in India, 5 T20I Series, 2026
India
223 (19.3)
West Indies
247/3 (20.0)
Match Ended ( Day – 4th T20I )
West Indies beat India by 24 runs
IND vs WI: शाई होप ने की साहिबजादा फरहान की बराबरी, क्रिस गेल और विराट कोहली के क्लब में भी हुए शामिल
शाई होप ने भारत के दौरे पर अपना पांचवां और मौजूदा टी20 सीरीज में तीसरा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। उन्होंने हैदराबाद टी20 में 28 गेंद पर पचासा पूरा किया और कई रिकॉर्ड बनाए। वह विराट कोहली, साहिबजादा फरहान और क्रिस गेल के रिकॉर्ड के बराबर पहुंचे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
