वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के मौजूदा दौरे पर अपना पांचवां फिफ्टी प्लस का स्कोर बनाया है। वहीं पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में तीसरी बार उन्होंने अर्धशतक लगाया। हैदराबाद में खेले जा रहे इस मुकाबले में होप ने छक्का लगाते हुए 28 गेंद पर पचासा पूरा किया है। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल, विराट कोहली, साहिबजादा फरहान की अलग-अलग मामलों में बराबरी कर ली।
शाई होप वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले संयुक्त रूप से नंबर 1 बल्लेबाज बने। उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी की। दोनों के नाम अब 16-16 फिफ्टी प्लस स्कोर दर्ज हो चुके हैं।
वहीं उन्होंने फुल मेंबर देशों के कप्तानों द्वारा एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में साहिबजादा फरहान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव की बराबरी की।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले वेस्टइंडीज के बल्लेबाज
- 16 : क्रिस गेल
- 16 : शाई होप
- 15 : एविन लुईस
- 14 : ब्रैंडन किंग
- 13 : निकोलस पूरन
द्विपक्षीय T20I सीरीज में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले कप्तान (फुल मेंबर देश)
- 3 : विराट कोहली, vs इंग्लैंड, 2021 (घर पर)
- 3 : सूर्यकुमार यादव, vs न्यूजीलैंड, 2026 (घर पर)
- 3 : साहिबजादा फरहान, vs श्रीलंका, 2026 (घर पर)
- 3 : शाई होप, vs भारत, 2026 (विदेशी सरजमीं पर)*
वहीं निकोलस पूरन के बाद शाई होप एक द्विपक्षीय टी20 सीरीज में तीन फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने। पूरन ने 2022 में भारत के खिलाफ ही ऐसा किया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
वेस्टइंडीज ने एक बार फिर से शानदार बल्लेबाजी की। होप का साथ निभाया ओपनर ज्वेल एंड्रयू, शिमरोन हेटमायर और फिर रोवमेन पॉवेल ने। 7.4 ओवर में ही वेस्टइंडीज ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने दूसरी बार ऐसा कमाल दिखाया। इससे पहले 2016 में लॉडरफिल में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के खिलाफ 7.4 ओवर में ही 100 रन बना लिए थे।
IPL 2027: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स से विदाई; 5.75 करोड़ रुपये का हुआ नुकसान
सनराइजर्स हैदराबाद में एक बार फिर से बाएं हाथ के गेंदबाज टी नटराजन की वापसी हो गई है। 2024 सीजन के बाद वह दिल्ली कैपिटल्स में गए थे। वहीं दो सीजन के बाद अब वापस वह टीम के साथ लौटे लेकिन उन्हें 5.75 करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
