भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में संजू सैमसन ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने 23 गेंद पर 56 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से संजू का यह सबसे तेज पचासा है। इससे पहले पिछले महीने दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने 20 गेंद पर फिफ्टी जड़ी थी।
इतना ही नहीं इस पारी में संजू सैमसन ने 4 छक्के लगाए और दूसरा छक्का लगाते ही अपने 100 छक्के टी20 इंटरनेशनल में पूरे कर लिए। इस फॉर्मेट में संजू छक्कों का शतक लगाने वाले छठे भारतीय बने। उनसे पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या ने ही यह मुकाम हासिल किया था।
संजू सैमसन ने 23 गेंद पर 56 रन की पारी में 6 चौके और 4 छक्के लगाए। उनके नाम अब टी20 इंटरनेशनल की 68 पारियों में 102 छक्के दर्ज हो गए हैं। 248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सैमसन ने तेज शुरुआत दिलाई। वहीं किसी टी20 इंटरनेशनल मैच में ओवरों के लिहाज से संजू सबसे जल्दी अर्धशतक लगाने वाले फुल मेंबर देश के पहले और ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज बने।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे जल्दी फिफ्टी पूरी करने वाले खिलाड़ी
- 3.4 ओवर: जैन फ्राइलिंक (नामीबिया) vs जिम्बाब्वे, बुलावायो, 2025
- 3.4 ओवर: संजू सैमसन (भारत) vs वेस्टइंडीज, हैदराबाद, 2026
- 3.6 ओवर: कुलदीप घोलिया (पुर्तगाल) vs माल्टा, गिब्रालटर, 2023
- 3.6 ओवर: पैट्रिक मटुआटावा (Vanuatu) vs मलेशिया, कुआलालंपुर, 2019
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय
| खिलाड़ी | मैच | पारियां | नाबाद | रन | सर्वोच्च स्कोर | AVG | गेंदें | SR | 100s | 50s | 0s | 4s | 6s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| रोहित शर्मा | 159 | 151 | 19 | 4,231 | 121* | 32.05 | 3,003 | 140.89 | 5 | 32 | 12 | 383 | 205 |
| सूर्यकुमार यादव | 113 | 107 | 17 | 3,272 | 117 | 36.35 | 2,008 | 162.94 | 4 | 25 | 7 | 297 | 179 |
| अभिषेक शर्मा | 66* | 65 | 3 | 2,038 | 135 | 32.87 | 1,042 | 195.58 | 3 | 14 | 8 | 196 | 141 |
| हार्दिक पांड्या | 138 | 109 | 28 | 2,288 | 71* | 28.24 | 1,568 | 145.91 | 0 | 9 | 4 | 168 | 126 |
| विराट कोहली | 125 | 117 | 31 | 4,188 | 122* | 48.69 | 3,056 | 137.04 | 1 | 38 | 7 | 369 | 124 |
| संजू सैमसन | 76* | 68 | 5 | 1,719 | 111 | 27.28 | 1,082 | 158.87 | 3 | 10 | 8 | 148 | 102 |
| केएल राहुल | 72 | 68 | 8 | 2,265 | 110* | 37.75 | 1,628 | 139.12 | 2 | 22 | 5 | 191 | 99 |
| तिलक वर्मा | 69* | 64 | 24 | 1,791 | 120* | 44.77 | 1,219 | 146.92 | 2 | 10 | 4 | 138 | 90 |
| इशान किशन | 65* | 65 | 4 | 1,924 | 103 | 31.54 | 1,303 | 147.65 | 1 | 13 | 3 | 198 | 89 |
| युवराज सिंह | 58 | 51 | 9 | 1,177 | 77* | 28.02 | 863 | 136.38 | 0 | 8 | 1 | 77 | 74 |
IND vs WI: शाई होप का शतक, भारतीय गेंदबाजों की भयंकर पिटाई; वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में दिया 248 का लक्ष्य
शाई होप ने 50 गेंद पर नाबाद 102 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 247 रन बनाए और भारत को 248 रन का लक्ष्य दिया। वहीं शेरफेन रदरफोर्ड ने 26 गेंद पर नाबाद 49 रन की पारी खेली। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
