भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों के बीच होने वाला सुपर 8 का आखिरी मैच वर्चुअल क्वार्टरफाइनल भी कहा जा रहा है। कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स का मैदान एक रोमांचक और बेहतरीन मुकाबले का गवाह बन सकता है। इस मैच की विजेता टीम को सेमीफाइनल में एंट्री मिलेगी। वहीं दोनों टीमों की प्लेइंग 11 की बात करें तो खास बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं।

भारतीय टीम अपने विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरना चाहेगी। क्योंकि ईडेन गार्डेन्स में भी हालात चेपॉक जैसे ही हो सकते हैं। पिछला मैच टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 250 से ऊपर रन बनाकर जीता था। ऐसे में भारत की प्लेइंग 11 में रिंकू सिंह का खेलना मुश्किल लग रहा है। हालांकि, अपने पिता के देहांत के बाद रिंकू टीम के साथ वापस जुड़ गए हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में बदलाव के आसार कम हैं।

क्योंकि कप्तान और कोच विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे। एक बार फिर से संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करती दिखेगी। नंबर 3 पर इशान खेलेंगे और तिलक वर्मा नंबर 5 पर ही उतरते नजर आएंगे।

विंडीज करेगी एक बदलाव?

वेस्टइंडीज की बात करें तो टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछला मैच हारकर आई है, लेकिन उससे पहले यह टीम एक भी मैच नहीं हारी थी। ऐसे में भारत के खिलाफ विंडीज की प्लेइंग 11 में शायद कई बदलाव नहीं होंगे। फिर भी अकील होसेन की वापसी हो सकती है जिन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ बाहर किया गया था।

भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

वेस्टइंडीज: ब्रेंडन किंग, शाय होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, रोस्टन चेज, गुदाकेश मोती, शमार जोसेफ।

ये हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

भारत की टीम: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रिंकू सिंह।

वेस्टइंडीज की टीम: ब्रेंडन किंग, शाय होप (कप्तान/विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेर रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील होसेन, गुदाकेश मोती, शमार जोसेफ, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स, क्वेंटिन सैम्पसन, जॉनसन चार्ल्स।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानें कोलकाता के मौसम का पूर्वानुमान और पिच रिपोर्ट
यह भी पढ़ें- IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज मैच का सीधा प्रसारण, ऐसे देखें टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-8 मैच का लाइव टेलीकास्ट