India vs West Indies T20 Match Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से होगा। इस सीरीज के लिए वाशिंगटन सुंदर का नाम हटाकर नमन धीर को स्क्वाड में जोड़ा गया है। ऐसे में वनडे के बाद अब टी20 इंटरनेशनल में भी उनके डेब्यू होने की संभावना है। वहीं वैभव सूर्यवंशी की जगह वेस्टइंडीज सीरीज के पहले मैच की प्लेइंग 11 में बनती नहीं नजर आ रही है।
भारतीय टीम के लिए जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 और उससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में हुई तीन मैचों की सीरीज के तीनों मुकाबलों में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने ही पारी की शुरुआत की थी। दोनों ने उस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मुकाबले होने हैं।
अंतिम एक दो मैच में वैभव को जरूर मौका मिल सकता है, लेकिन कप्तान और कोच के हालियान बयान और मानसिकता को देखते हुए संजू-अभिषेक की जोड़ी ही ओपनिंग करते हुए सीरीज की शुरुआत करेगी। साथ ही नितीश कुमार रेड्डी भी इस टीम का हिस्सा हैं। शिवम दुबे पहले से ही टीम में मौजूद हैं। एक पेस ऑलराउंडर होने के बाद नितीश कुमार रेड्डी को भी जगह मिलना थोड़ा मुश्किल लग रहा है।
नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर के बीच चयन पर असमंजस हो सकता है। दोनों में से कोई एक ही प्लेइंग 11 में नजर आ सकता है। पेसर के तौर पर पहले मैच में अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव की जोड़ी नजर आ सकती है।
शिवम दुबे तीसरे पेसर की भूमिक निभा सकते हैं। इसके अलावा स्पिन में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव दोनों को मौका मिल सकता है। वहीं अभिषेक शर्मा तीसरे स्पिनर के रूप में नजर आ सकते हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी/नमन धीर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी बाहर, अभिषेक-संजू ओपनर; पहले टी20 के लिए भारतीय दिग्गज ने चुनी टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर 2026 को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 पूर्व क्रिकेटर ने चुनी है और वैभव सूर्यवंशी को शामिल नहीं किया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
