भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 राउंड का आखिरी मुकाबला होगा। यह मुकाबला एक तरह से नॉकआउट गेम होने वाला है। जो भी टीम इस मैच में जीतेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। वेस्टइंडीज और भारत दोनों ने सुपर 8 में अपना एक-एक मैच जिम्बाब्वे को हराते हुए जीता था।
वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ दोनों टीमों को हार झेलनी पड़ी थी। पिछला मुकाबला विंडीज की टीम हारकर आई है। जबकि भारत ने साउथ अफ्रीका से हार के बाद वापसी की और जिम्बाब्वे को हराकर इस मुकाबले में उतरने वाली है। इस मैच के बाद अगलो दो दिन गैप रहेगा। फिर 4 और 5 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। ग्रुप 2 से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
T20 World Cup 2026, IND vs WI Match LIVE Streaming Details In Hindi
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच कहां खेला जाएगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच मैच रविवार 1 मार्च को कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच किस समय शुरू होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच शाम सात बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए टॉस कितने बजे होगा?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच के लिए शाम 06:30 बजे टॉस होना है।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा।
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
- T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच की भारत में लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
ICC Men's T20 World Cup, 2026
India
199/5 (19.2)
West Indies
195/4 (20.0)
Match Ended ( Day – Super 8 – Match 12 )
India beat West Indies by 5 wickets
ये हैं भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज की संभावित XI: ब्रेंडन किंग, शाय होप (कप्तान, विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड/अकील होसेन, रोस्टन चेज, गुदाकेश मोती, शमार जोसेफ।
यह भी पढ़ें- ‘अभिषेक यही तो झेल रहे हैं अभी’, सहवाग ने सफल होने के लिए दिए अहम सुझाव; कहा- गेंदबाज नहीं गेंद का सम्मान करो
यह भी पढ़ें- अभिषेक-संजू ओपनर, वरुण आउट, कुलदीप इन; वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11
