भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर 8 के आखिरी मैच में जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। वैसे तो इस मैच में भारत की जीत के हीरो रहे संजू सैमसन। संजू ने 50 गेंद पर 97 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली, लेकिन मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में उन्हें नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। दरअसल बुमराह के 12वें ओवर को वेस्टइंडीज की पारी का टर्निंग पॉइंट भी कहा जा रहा है।

जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी के दौरान 12वें ओवर में सिर्प 4 रन देकर दो अहम विकेट लिए थे। उन्होंने सेट बल्लेबाज रोस्टन चेज और शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा था। उस ओवर से पहले वेस्टइंडीज का रन रेट लगातार बढ़ रहा था और दोनों बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे। मगर उस ओवर के बाद जब तक होल्डर और पॉवेल ने गीयर नहीं बदला था, तब तक रन रेट कम हो गया था। वरना हेटमायर और चेज जिस तरह खेल रहे थे स्कोर 220, 230 तक ले जा सकते थे।

ड्रेसिंग रूम में बुमराह को मिला अवॉर्ड

टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में मैच के बाद जसप्रीत बुमराह को इम्पैक्ट प्लेयर का मेडल मिला। उन्होंने अपनी विनिंग स्पीच में शिवम दुबे का नाम लिया जिन्होंने आखिरी में दो चौके लगाकर संजू सैमसन के ऊपर से प्रेशर हटाया। वहीं आखिरी में उन्होंने तिलक वर्मा का भी नाम लिया जिन्होंने 14 गेंद पर 27 रन की उपयोगी पारी खेली थी और संजू सैमसन का साथ निभाया था। बीसीसीआई ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बीसीसीआई टीवी का यह वीडियो भी शेयर किया।

फाइनल में अब इंग्लैंड से भिड़ंत

भारतीय टीम अब टी20 वर्ल्ड कप के 2026 सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। यह मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के पास लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने और चैंपियन बनने का मौका है। वहीं इंग्लैंड अभी तक इस टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर 8 के तीनों मैच जीतकर आई है। जबकि भारत को सुपर 8 में साउथ अफ्रीका ने मात दी थी।

यह भी पढ़ें- बारिश से धुला सेमीफाइनल तो इंग्लैंड खेलेगा फाइनल, जानें टी20 विश्व कप में रिजर्व डे का नियम
यह भी पढ़ें-
“आसमान से गिरे खजूर में अटके”: T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद बुरी फंसी पाकिस्तानी टीम, PCB ने लगाया जुर्माना