IND vs WI 5th T20 Match Weather Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज रोमांचक मोड़ पर है और 2-2 से बराबरी पर पहुंच गई है। सीरीज का निर्णायक मुकाबला 17 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में होना है। इस मुकाबले पर अब रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है। बेंगलुरु में बारिश जारी है और इसी कारण मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन भी रद्द हो गए।

अब मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो एक्यूवेदर के मुताबिक शनिवार को भी बारिश की औसतन संभावना 90 प्रतिशत है। वहीं यह मैच भारतीय समयानुसार 6.30 बजे टॉस के बाद शुरू होना है। इस वक्त भी 50-60 प्रतिशत तकरीबन बारिश के आसार बने हुए हैं। मैच के समय 7 बजे (पहली गेंद फेंकी जाने के समय) 64 प्रतिशत बारिश की संभावना है।

बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 12 तक बारिश की संभावना (प्रतिशत)

  • शाम 4 बजे: 68 प्रतिशत
  • शाम 5 बजे: 71 प्रतिशत
  • शाम 6 बजे: 49 प्रतिशत
  • शाम 7 बजे: 64 प्रतिशत
  • रात 8 बजे: 49 प्रतिशत
  • रात 9 बजे: 49 प्रतिशत
  • रात 10 बजे: 56 प्रतिशत
  • रात 11 बजे: 49 प्रतिशत
  • रात 12 बजे: 39 प्रतिशत

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज में हुई रनों की बारिश

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला है। चार मैचों में 918 गेंदों पर 98 छक्के लगे और संयुक्त स्ट्राइक रेट 180.93 रहा। दोनों टीमों ने कम से कम चार मैचों वाली पूर्ण सदस्य देशों की द्विपक्षीय टी20 सीरीज में सबसे तेज स्कोरिंग का रिकॉर्ड बनाया। (पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

इस सीरीज में मेहमान वेस्टइंडीज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। तीसरे मैच के बाद भारत ने 2-1 की बढ़त बना ली थी। फिर चौथे मुकाबले में 247 रन बनाते हुए वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 24 रनों से मात दी। इससे पहले रांची टी20 में भी वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य चेज करते हुए जीत हासिल की थी। भारत ने सीरीज का पहला और तीसरा मुकाबला अपने नाम किया था।

IND vs WI: भुवनेश्वर-कुलदीप IN, नमन-अर्शदीप OUT; वेस्टइंडीज के खिलाफ 5वें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

India vs West Indies Squad, IND vs WI 5th T20 Match Playing 11: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु में 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हो सकते हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर