भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार (6 अक्टूबर) को लखनऊ में खेला जाएगा। इस मैच में वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अकील होसैन के नाम बड़ी उपलब्धि होगी। होसैन को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो वह वेस्टइंडीज के 100 टी20 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन जाएंगे।

अकील होसैन से पहले यह उपलब्धि रोवमन पॉवेल, निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड हासिल कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा मैच रोवमन पॉवेल ने खेले हैं। पॉवेल ने 120 मैच खेले हैं। निकोलस पूरन ने 106 मैच खेले हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। कीरोन पोलार्ड 101 मैच खेलकर तीसरे नंबर पर हैं।

वेस्टइंडीज के लिए 100 से कम मैच खेलने वाले खिलाड़ी

अकील होसैन 99 मैच खेलकर चौथे नंबर पर हैं। जेसन होल्डर 98 मैच खेलकर पांचवें नंबर पर हैं। डवेन ब्रावो 91 मैच खेलकर छठे नंबर पर हैं। ब्रेंडन किंग 87 मैच के साथ सातवें नंबर पर हैं। आंद्रे रसेल 86 मैच खेलकर आठवें नंबर पर हैं। शिरमोन हेटमायर 85 मैच खेलकर नौवें नंबर पर हैं। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड 81 मैच खेलकर 10वें नंबर पर हैं।

वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीसमयमैचरनसर्वोच्च स्कोरऔसत100विकेटबेस्टऔसत5CtSt
रोवमन पॉवेल2017-2026120234710726.37152/3143.40600
निकोलस पूरन2016-202410622759826.1400––0638
कीरोन पोलार्ड2008-2022101156975*25.30424/2528.280420
अकील होसैन2021-20269930744*14.610945/1126.591230
जेसन होल्डर2014-2026989094918.9301125/2726.511510
ड्वेन ब्रावो2006-202191125566*22.010784/1926.10440
ब्रेंडन किंग2019-202687202885*25.3500––0340
आंद्रे रसेल2011-202586112271220613/1931.450210
शिरमोन हेटमायर2018-20268516788524.6700––0430
रोमारियो शेफर्ड2020-20268190952*27.540815/2028.161140

भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 संभावित प्लेइंग 11

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है, उसकी जानकारी यहां दी गई है। पूरी खबर पढ़ें।