भारत-वेस्टइंडीज 5 मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर है। आखिरी टी20 मैच शनिवार (17 अक्टूबर) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा और इस दौरान भारतीय टीम पर घरेलू सरजमीं पर बादशाहत को बचाने का दबाव होगा। भारतीय टीम साढ़े 6 साल यानी फरवरी 2019 से घरेलू सरजमीं पर टी20 सीरीज में नहीं हारी है।

इस दौरान 19 टी20 सीरीज हुईं। 17 में जीत मिली और 2 ड्रॉ रहीं। यह दोनों सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2019-20 और 2022 में खेली गई थीं। साढ़े 6 साल में भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप भी जीती। 2026 की शुरुआत में इसका आयोजन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुआ था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को हराया था।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में सीरीज गंवाने के बाद भारत का घरेलू सजमीं पर रिकॉर्ड

क्र.सं.सीरीज का नामसीजनपरिणामसीरीज स्कोर
1दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा T20I सीरीज2019/20ड्रॉ1-1 (3)
2बांग्लादेश का भारत दौरा T20I सीरीज2019/20भारत जीता2-1 (3)
3वेस्टइंडीज का भारत दौरा T20I सीरीज2019/20भारत जीता2-1 (3)
4श्रीलंका का भारत दौरा T20I सीरीज2019/20भारत जीता2-0 (3)
5इंग्लैंड का भारत दौरा T20I सीरीज2020/21भारत जीता3-2 (5)
6न्यूजीलैंड का भारत दौरा T20I सीरीज2021/22भारत जीता3-0 (3)
7वेस्टइंडीज का भारत दौरा T20I सीरीज2021/22भारत जीता3-0 (3)
8श्रीलंका का भारत दौरा T20I सीरीज2021/22भारत जीता3-0 (3)
9दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा T20I सीरीज2022ड्रॉ2-2 (5)
10ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा T20I सीरीज2022भारत जीता2-1 (3)
11दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा T20I सीरीज2022/23भारत जीता2-1 (3)
12श्रीलंका का भारत दौरा T20I सीरीज2022/23भारत जीता2-1 (3)
13न्यूजीलैंड का भारत दौरा T20I सीरीज2022/23भारत जीता2-1 (3)
14ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा T20I सीरीज2023/24भारत जीता4-1 (5)
15बांग्लादेश का भारत दौरा T20I सीरीज2024/25भारत जीता3-0 (3)
16इंग्लैंड का भारत दौरा T20I सीरीज2024/25भारत जीता4-1 (5)
17दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा T20I सीरीज2025/26भारत जीता3-1 (5)
18न्यूजीलैंड का भारत दौरा T20I सीरीज2025/26भारत जीता4-1 (5)
19अफगानिस्तान का भारत दौरा T20I सीरीज2026भारत जीता3-0 (3)

भारत ने न्यूजीलैंड को 4 बार हराया

इसके बाद उसने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया। हालांकि, यह सीरीज नई दिल्ली में अफगानिस्तान की मेजबानी में खेली गई थी। भारत ने इस दौरान न्यूजीलैंड को 4 बार हराया। श्रीलंका को 3 बार हराया। ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को 2-2 बार हराया। साउथ अफ्रीका को 1 बार हराया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 सीरीज ड्रॉ रहीं।

भारत ने किस टीम को कितनी बार हराया

क्र.सं.विपक्षी टीमकुल सीरीजभारत की जीतड्रॉभारत की हार
1न्यूजीलैंड4400
2श्रीलंका3300
3ऑस्ट्रेलिया2200
4वेस्टइंडीज2200
5इंग्लैंड2200
6बांग्लादेश2200
7अफगानिस्तान2200
8दक्षिण अफ्रीका3120
कुल191720

अभिषेक नायर ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत के पास 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज को हराने का आखिरी मौका होगा, लेकिन क्या ये इतना आसान होने वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है इसके बारे में अभिषेक नायर ने बताया। पूरी खबर पढ़ें।