भारत को वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 में शुक्रवार (10 अक्टूबर) को 6 विकेट से हराकर 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। रांची में बल्लेबाजों का तूफानी प्रदर्शन देखने को मिला। वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 45 गेंद पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली। उने अलावा शरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंद पर 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए।
इससे पहले संजू सैमसन ने 41 गेंद पर 82 रनों की शानदार पारी खेली। टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। दूसरी बार एक टी20 मैच में 500 से ज्यादा रन बनाए। वेस्टइंडीज ने चौथी बार टी20 इंटरनेशनल में 250 से ज्यादा रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में तीसरी बार 75 से ज्यादा बाउंड्री स्कोर हुए। एक नजर डालते हैं 7 बड़े रिकॉर्ड पर, जो रांची में भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच में बने।
पुरुष टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा चेज
वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य हासिल किया। पुरुष टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज है। इससे पहले 2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज खिलाफ 259 रन का लक्ष्य हासिल किया था। टी20 मैचों में 250 या उससे ज्यादा रन का लक्ष्य सातवीं बार हासिल हुआ। इनमें से तीन इसी साल हुए हैं। इसमें एमएलसी 2026 के दौरान एमआई न्यूयॉर्क के खिलाफ वॉशिंगटन फ्रीडम द्वारा हासिल किया गया 267 रन का अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य भी शामिल है।
पुरुष टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार 500 से ज्यादा रन
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 इंटरनेशनल में 501 रन बने। यह पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैच में दूसरे सबसे ज्यादा रन बने। इससे पहले सेंचुरियन में 2023 के मैच में कुल 517 रन बने थे। टॉप पांच मैचों की इस लिस्ट में भारत के चार मैच शामिल हैं, जिनमें से तीन 2026 के हैं।
वेस्टइंडीज ने चौथी बार 250 से ज्यादा रन बनाए
वेस्टइंडीज के नाम अब टी20 इंटरनेशनल में चार बार 250 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इंग्लैंड ने भी इतने ही बार ऐसा किया है और वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। भारत ने सात बार ऐसा किया है और शुक्रवार को वे इस आंकड़े तक पहुंचने से बस एक रन दूर रह गए। भारत ने 5 विकेट पर 249 रन बनाए।
रांची में लगे 79 बाउंड्री
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 में 46 चौके और 33 छक्के लगे। टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगने के मामले में यह मैच तीसरे नंबर पर रहा। वेस्टइंडीज ने 33 छक्कों में से 20 छक्के लगाए, जो टी20 इंटरनेशनल में उनके संयुक्त रूप से तीसरे सबसे ज्यादा छक्के थे। इस फॉर्मेट में दूसरी बार भारत के खिलाफ इतने छक्के लगे। वेस्टइंडीज ने 2016 में लॉडरहिल में 21 छक्के लगाए थे।
बाउंड्री से बने 382 रन
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे मैच में बाउंड्री से 382 रन बने। टी20 इंटरनेशनल में बाउंड्री से रन बनने के मामले में यह मैच तीसरे नंबर पर रहा। दो फुल-मेंबर टीमों के बीच पुरुष टी20 इंटरनेशनल मैच में 10 बार 20 या उससे ज्यादा छक्के लगे हैं। वेस्टइंडीज (यह मैच सहित) और भारत ने चार-चार बार ऐसा किया है। अफगानिस्तान और इंग्लैंड ने एक-एक बार ऐसा किया है।
होप-रदरफोर्ड की साझेदारी
होप और शरफेन रदरफोर्ड के बीच 120 रन की साझेदारी वेस्टइंडीज के लिए टी20 इंटरनेशनल में चौथे या उससे निचले विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी थी। इससे बड़ी साझेदारी सिर्फ 2024 में पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रदरफोर्ड और आंद्रे रसेल के बीच हुई 139 रन की साझेदारी थी। यह भारत के खिलाफ भी वेस्टइंडीज की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए) थी। इससे बड़ी साझेदारी 2016 में लॉडरहिल में जॉनसन चार्ल्स और एविन लुईस के बीच हुई 126 रन की ओपनिंग साझेदारी थी।
श्रेयस अय्यर का विजय रथ रुका
कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का विजय रथ रुका। लगातार 10 मैच जीतने के बाद हार का सामना करना पड़ा। दूसरी बार किसी भारतीय कप्तान ने लगातार इतने मैच जीते। श्रेयस आगे रोहित हैं, जिन्होंने नवंबर 2019 से जुलाई 2022 के बीच लगातार 14 मैच जीते थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रोहित की लगातार आठ मैचों की जीत का सिलसिला है।
T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले फुल मेंबर्स टीम के टॉप-3 बैटर
अभिषेक शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में पहले ही ओवर में छक्का लगाया और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। पूरी खबर पढ़ें।
