भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ खेलेगी। इस मैच के लिए अब तिलक वर्मा का खेलना लगभग कंफर्म हो चुका है। उन्होंने वार्म अप मैच में इंडिया ए के लिए यूएसए के खिलाफ अच्छी वापसी की और 24 गेंद पर 38 रन बनाए। अब इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर ने वर्ल्ड कप में भारत के पहले मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 चुनी है।

जगदीशन का शतक, तिलक-आयुष की अच्छी पारी; इंडिया ए ने यूएसए को दिया 239 का लक्ष्य

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने यूएसए के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 चुनी है। उनके मुताबिक इस टीम में तिलक वर्मा की वापसी हो सकती है। वहीं संजू सैमसन को बाहर होना पड़ेगा। पार्थिव ने अपनी टीम में इशान किशन को बतौर विकेटकीपर ओपनर अपनी प्लेइंग 11 में चुना है।

संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन

संजू सैमसन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचों मैच में खराब प्रदर्शन से निराश किया था। वहीं इशान किशन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और आखिरी मैच में शतक भी लगाया था। संजू ने इस सीरीज में पांच पारियों में 46 रन ही बनाए थे। जबकि इशान के बल्ले से 4 पारियों में 215 रन निकले थे। इसी कारण अब टीम के कप्तान और कोच के लिए इशान को बाहर करना मुश्किल होगा जब तिलक नंबर 3 के लिए लौटेंगे।

पार्थिव पटेल द्वारा पहले मैच के लिए चुनी गई प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती।

‘ICC पाकिस्तान को नहीं दे सकता सजा…,’ टी20 वर्ल्ड कप विवाद पर पूर्व PCB चीफ का बेतुका बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए चुना गया भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा।