टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से 24 घंटे पहले मोहम्मद सिराज की किस्मत पलट गई। वह 19 महीने से भारत के लिए टी20 मैच नहीं खेले थे। उन्हें अचानक टीम में मौका मिला और उन्होंने मैच जिताऊ प्रदर्शन भी किया। सिराज ने जर्मनी में लंबी छुट्टी और रियल मैड्रिड का मैच देखने के लिए स्पेन जाने का प्लान बनाया था। उन्होंने हैदराबाद में अपने दोस्तों को इस प्लान के बारे में बताया।
भारतीय टीम के ट्रेनर एड्रियन ले रॉक्स का मैसेज आया तो सिराज ने कहा कि उन्हें परेशान न किया जाए। फिर हर्षित राणा चोटिल हुए और सूर्यकुमार यादव ने फोन करके मुंबई आने कहा तो सिराज को लगा कि वह मजाक कर रहे हैं। सिराज भारतीय टीम में आए और जसप्रीत बुमराह के बीमार होने के कारण खेल भी गए। अमेरिका के खिलाफ भारत जीत में हीरो बनकर उभरे। सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बाते बता हुए कहा कि भगवान की मर्जी को कोई बदल नहीं सकता।
मोहम्मद सिराज ने क्या कहा
सिराज ने कहा, ‘मैं जब फ्लाइट में यहां आ रहा था तो मुझे यह सपना लग रहा था। मैं मान चुका था कि मुझे वर्ल्ड कप खेलने को नहीं मिलेगा। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा था। अचानक सूर्या भाई का फोन आया। उन्होंने कहा मिया रेडी हो जा, बैग पैक कर ले। मैंने उनसे कहा मजाक मत करो। उन्होंने कहा सच कह रहा हूं। थोड़ी देर में चयनकर्ता प्रज्ञान ओझा का फोन आया और मुझे चौंकाने वाली खबर मिली।’
मोहम्मद सिराज ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए
सिराज ने कहा,’भगवान ने 24 घंटे में मेरी किस्मत बदल दी। मैं अपने परिवार के साथ समय बिता रहा था तभी एड्रियन ने मैसेज करके मुझसे पूछा कि मैं क्या कर रहा हूं। मैंने उनसे कहा अभी मुझे मैसेज मत करो मैं दो चार-दिवसीय मैच खेलने के बाद आराम कर रहा हूं। मुझे आराम की जरूरत है।’अमेरिका के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत को 29 रन से दर्ज करने में अहम भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’, तोड़ा युवराज-कोहली का रिकॉर्ड; भारत ने लगातार 9 मैच जीत T20WC में रचा इतिहास
