भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच के बाद दिए जाने वाले इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच की प्रथा जारी है। भारतीय टीम यूएसए के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में लड़खड़ा गई थी। उसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव की अच्छी बल्लेबाजी और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बदौलत भारत को जीत मिली। इस मैच के बाद मोहम्मद सिराज को खास इनाम मिला।

बीसीसीआई द्वारा यूएसए के खिलाफ मिली जीत के बाद रविवार को वीडियो एक्स पर और बीसीसीआई टीवी पर शेयर किया गया। इस मैच में 4 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लेने वाले मोहम्मद सिराज को भारतीय ड्रेसिंग रूम में इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। सिराज को यह इनाम मिलते ही पूरा भारतीय ड्रेसिंग रूम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

हर्षित राणा की चोट से खुली सिराज की किस्मत

मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के टी20 प्लान्स का हिस्सा नहीं थे। विश्व कप से एक दिन पहले हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए, वहीं उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका मिला। सिराज अचानक से भारतीय स्क्वाड में शामिल हुए। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच से 30 घंटे पहले जहां वह स्क्वाड में शामिल नहीं थे, वहीं अगले दिन शाम में वह भारत की जीत के अहम किरदार बने।

भारत को 29 रन से मिली कठिन जीत

इस मैच की संक्षिप्त तौर पर बात करें तो भारतीय टीम की हालत शुरुआती झटकों के बाद बेहद खराब थी। 12.4 ओवर में टीम इंडिया ने 77 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद अंत तकर भी एक छोर से विकेट लगातार गिर रहे थे लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 49 गेंद पर 84 रन की नाबाद और बेहतरीन पारी खेली।

इसके बाद गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह ने शुरुआत से ही यूएसए को झटके देना शुरू कर दिया। फिर बीच के ओवर्स में अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने अमेरिकी बल्लेबाजों को रोका और यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने इस तरह 29 रन से यह मुकाबला जीत लिया

नीचे दी गई खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें:-

ENG vs NEP: नेपाल ने इंग्लैंड को डराया, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होते-होते बचा बड़ा उलटफेर
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मैच पर नहीं लगा फुलस्टॉप, PCB और ICC के अधिकारी करेंगे मुलाकात