भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ 7 फरवरी को खेलने उतरेगी। इस मैच से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव और कोच गौतम गंभीर के लिए ओपनिंग जोड़ी बड़ा सिरदर्द बन गई है। इसको लेकर कई क्रिकेट एक्सपर्ट भी अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं। अब एक भारतीय स्पिनर ने इशान किशन को अपनी प्लेइंग 11 से बाहर करते हुए संजू सैमसन को ही चुना है।
भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से बाहर चल रहे युजवेंद्र चहल इन दिनों कमेंटेटर और क्रिकेट एक्सपर्ट के रूप में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसी दौरान भारत के पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 चुनी है। उनका यह वीडियो ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया। चहल ने अपनी टीम में सैमसन को शामिल किया है और चौंकाने वाली बात है कि इशान बाहर हैं।
इशान किशन बेहतरीन प्रदर्शन के बाद भी होंगे बाहर?
युजवेंद्र चहल ने अपनी प्लेइंग 11 बताकर एक नया डिबेट शुरू कर दिया है। इससे पहले पार्थिव पटेल ने अपनी प्लेइंग 11 में इशान को बतौर ओपनर जगह दी थी और सैमसन को बाहर किया था। अब चहल ने इसके विपरीत प्लेइंग 11 चुनी है। अभी तक यह साफ लग रहा था कि आउट ऑफ फॉर्म संजू सैमसन को बाहर किया जाएगा।
तिलक वर्मा की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर खेलने वाले इशान किशन अब ओपनिंग कर सकते हैं। मगर चहल ने विपरीत राय रखी और उन्होंने पहले मैच के लिए इशान को ही टीम से बाहर कर दिया है।
इशान किशन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज की चार पारियों में 215 रन बनाए थे। जबकि सैमसन ने पांच पारियों में सिर्फ 46 रन का योगदान दिया था। अब कप्तान और कोच के लिए यह फैसला बड़ा सिरदर्द होने वाला है। क्योंकि इशान को बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद बाहर करना आसान नहीं होगा।
कैसे इशान-संजू की एकसाथ बन सकती है जगह?
एक विकल्प यह बन सकता है कि इशान तिलक के आने के बाद लोअर मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह की जगह खेल सकते हैं। ऐसा तब ही होगा जब संजू सैमसन को मौके दिए जाएंगे और वह कुछ करके दिखाते हैं। वहीं रिंकू सिंह अगर फ्लाप हुए तो इसी केस में इशान और संजू दोनों प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं। इशान किशन ओपनिंग, नंबर 3, मिडिल ऑर्डर और लोअर मिडिल ऑर्डर कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
युजवेंद्र चहल द्वारा चुनी गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान पर चलेगा ICC का हंटर, 315 करोड़ की सालाना इनकम से हाथ धो सकता है PCB; क्या मोहसिन नकवी लेंगे यू टर्न?
यह भी पढ़ें: इशान-अभिषेक ओपनर, संजू की छुट्टी; साउथ अफ्रीका के खिलाफ वार्म अप मैच के लिए ओपनिंग जोड़ी बदलेंगे सूर्या?
