भारत के खिलाफ श्रीलंका 11 ने 3 दिवसीय अभ्यास मैच के तीसरे दिन रविवार (9 अगस्त) को दूसरी 6 विकेट पर 200 रन बनाकर घोषित कर दी। भारत को 207 रनों का लक्ष्य मिला, जबकि 45 ओवर का खेल शेष है। इस मैच का नतीजा मायने नहीं रखता, लेकिन यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाजों के पास क्रीज पर समय बिताने का अच्छा मौका होगा, जो पहली पारी में सस्ते में आउट हो गए थे।

श्रीलंका XI की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों की बात करें तो रविंद्र जडेजा और गुरनूर बरार ने अच्छी गेंदबाजी की। गुरनूर बरार ने 37 रन देकर 2 विकेट और जडेजा ने 33 रन देकर 2 विकेट लिए। जडेजा ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक लगाया था। इसके अलावा श्रीलंका XI की पहली पारी में 2 विकेट झटके थे। जडेजा की फॉर्म भारत के लिए अच्छी खबर है।

मोहम्मद सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की

श्रीलंका XI की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 8 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 8 ओवर में 35 रन देकर 1 विकेट लिए। पहली पारी में गेंदबाजी नहीं करने वाले आकिब नबी ने दूसरी पारी में 5 ओवर किए, लेकिन काफी महंगे साबित हुई। उन्होंने 27 रन दिए। उनके अलावा सारांश जैन को भी विकेट नहीं मिला। उन्होंने 4 ओवर में 16 रन दिए। मानव सुतार भी खाली हाथ रहे और 5 ओवर में 26 रन लुटाए।

निशान मदुश्का ने दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा

श्रीलंका XI की बल्लेबाजी की बात करें तो निशान मदुश्का ने पहली पारी के बाद दूसरी पारी में भी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने पहली पारी में 66 और दूसरी पारी में 63 रन बनाए। इस पारी में वह रिटायर हर्ट हुए। उनके अलावा निपुण धनंजय ने 46 और अंजेला बंडारा ने 35 रन बनाए। पवन रत्नायके 16 रन बनाकर आउट हुए। रमेश मेंडिस 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

श्रीलंका XI की पारी

श्रीलंका XI के लिए निशान मदुश्का 63 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। रविंदु रसंता 8,पसिंदु सोरियाबंदरा 4 और पवन रत्नायके 16 रन बनाकर आउट हुए। अंजेला बंडारा 35, निपुण धनंजय 46 और सोनल दिनुशा 9 रन बनाकर आउट हुए। रमेश मेंडिस 16 और केशारा नुवंथा 1 रन बनाकर नाबाद रहे । रविंद्र जडेजा-गुरनूर बरार ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा 1-1 विकेट झटके।

देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक

श्रीलंका XI के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन शनिवार (8 जुलाई) को देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर प्लेइंग 11 में जगह के लिए दावा ठोक दिया। पडिक्कल ने 121 गेंद पर 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाए और रिटायर होकर मैदान से बाहर गए। पूरी खबर पढ़ें