श्रीलंका XI के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन (7 अगस्त) को भारतीय गेंदबाज जूझते दिखाई दिए। पहले सत्र में खाली हाथ रहने के बाद दूसरे सत्र में 2 विकेट मिला, लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन साधारण ही रहा। मानव सुतार और रविंद्र जडेजा को सफलता मिली, लेकिन रनरेट में कुछ खास गिरावट नहीं आई। सत्र के आखिरी ओवर में गुरनूर बरार को विकेट मिला। उन्होंने पवन रत्नायके को आउट किया।

भारत-श्रीलंका XI लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें

कुलदीप यादव को सत्र के अंत में ओवर मिला। उन्होंने केवल 2 ओवर डाले। सारांश जैन से गेंदबाजी कराई गई। वह भी कुछ खास नहीं कर सके। चायकाल तक श्रीलंका XI ने 59.3 ओवर में 4 विकेट पर 246 रन बना लिए थे। दूसरे सत्र में रविंदु रसंता 71 और पसिंदु सोरियाबंदरा 35 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा, गुरनूर बरार और मानव सुतार ने 1-1 विकेट लिए।

श्रीलंका के विकेट

पसिंदु सोरियाबंदरा को रविंद्र जडेजा ने बोल्ड किया। उन्होंने 35 रन बनाए। रविंदु रसंता के साथ 61 रनों की साझेदारी हुई। मानव सुतार ने रविंदु रसंता को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। उन्होंने 143 गेंद पर 71 रन बनाए। उन्होंने पवन रत्नायके के साथ 30 रनों की साझेदारी की। पवन रत्नायके को गुरनूर बरार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 39 रन बनाए। उनकी अहान विक्रमसिंघे के साथ 45 रनों की साझेदारी हुई।

भारत ने 7 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया

भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने 9 ओवर में 30 रन दिए और विकेट नहीं झटक पाए। प्रसिद्ध कृ्ष्णा ने 8 ओवर में 32 रन दिए और विकेट नहीं झटक सके। रविंद्र जडेजा ने 12 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए। गुरनूर बरार ने 6.3 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 7 ओवर में 35 रन दिए। मानव सुतार ने 11 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट लिए। सारांश जैन ने 6 ओवर में 28 रन दिए।

शुभमन गिल चोटिल

श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई है। इसके कारण वह श्रीलंका XI के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। पूरी खबर पढ़ें