अजंता मेंडिस एक ऐसा नाम था 2008 के दौर का जिससे भारतीय फैंस के मन में एक अलग खौफ पैदा हो गया था। 6 जुलाई 2008 को एशिया कप का वह फाइनल मुकाबला था, जब भारतीय टीम कराची में जीत की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। फिर फाइनल में 276 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत भी ठीकठाक थी लेकिन 76 रन पर दूसरा विकेट गिरने के बाद पूरी टीम 173 रन पर सिमट गई। टीम को ताश के पत्तों की तरह धराशायी कर दिया था श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर कहे जाने वाले अजंता मेंडिस ने।

गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युवराज सिंह, एमएस धोनी जैसे सभी दिग्गज मेंडिस की फिरकी में फंस चुके थे। भारत इस तरह फाइनल में हारा और अजंता मेंडिस 8 ओवर में 1 मेडन और 13 रन देकर 6 विकेट लेते हुए हीरो बन गए। इसके बाद हर तरफ मेंडिस की मिस्ट्री की चर्चा होने लगी, मगर वीरेंद्र सहवाग का आतिशी अंदाज किसी से नहीं छिपा था। एक बार तो मेंडिस जीत गए थे लेकिन फैंस को इंतजार था दोबारा सहवाग और मेंडिस की भिड़ंत का।

6 जुलाई 2008 को टीम इंडिया का जो हाल मेंडिस ने किया था वह सभी ने देखा था। भारतीय खिलाड़ियों में इसका गुस्सा भी था। एशिया कप टीम इंडिया हार गई थी। अब बारी थी बदले की जिसे लिया वीरेंद्र सहवाग ने। सहवाग ने एक महीने के अंदर ही मेंडिस की मिस्ट्री का पोस्टमार्टम कर दिया था। यह मौका वनडे क्रिकेट नहीं बल्कि टेस्ट क्रिकेट में आया था, जब वीरेंद्र सहवाग ने गॉल के मैदान पर दोहरा शतक जड़ा था और मेंडिस ने 4 से ऊपर की इकॉनमी से रन खर्च किए थे।

कैसे सुलझा था मेंडिस की फिरकी का फंदा?

दरअसल यह मौका था भारत और श्रीलंका के बीच 2008 में खेली जा रही टेस्ट सीरीज का। सीरीज का दूसरा मुकाबला गॉल में खेला जा रहा था। 31 जुलाई से शुरू हुए इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। सहवाग ने 201 रन बनाए लेकिन पूरी भारतीय टीम 329 रन पर सिमट गई। अजंता मेंडिस फिर से आग उगल रहे थे। उन्होंने फिर छह विकेट झटके, मगर वीरेंद्र सहवाग ने उस पारी में जो पिटाई की थी उसके बाद से सभी को मेंडिस की फिरकी के फंदे का हल मिल गया था।

उस पारी में अजंता मेंडिस ने 6 विकेट जरूर लिए थे लेकिन 28 ओवर में 117 रन उन्होंने 4 से ऊपर की इकॉनमी से खर्च किए थे। एक तरफ से मेंडिस और मुरली विकेट ले रहे थे, दूसरी तरफ से सहवाग दोनों की खबर ले रहे थे। वीरू 201 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने अपनी पारी में 22 चौके और 4 छक्के लगाए थे। दूसरी पारी में भी सहवाग ने 50 रन की पारी खेली थी।

श्रीलंकाई टीम यह मुकाबला 170 रन से हारी थी। इस मैच में भारत की जीत में सहवाग की पारी का अहम योगदान था। उसके बाद धीरे-धीरे दुनिया के सभी बल्लेबाजों ने अजंता मेंडिस की मिस्ट्री का सामना करने का तरीका खोज लिया था। इससे पहले तक मेंडिस के सामने कोई भी बल्लेबाज खास प्रहार नहीं कर पा रहा था। मगर सहवाग ने सभी को इसकी तकनीक अपनी बल्लेबाजी से बता दी थी।

यहां देखें गॉल के उस टेस्ट मैच का पूरा स्कोरकार्ड

जानकारीविवरण
सीरीजभारत का श्रीलंका दौरा, 2008
मैचदूसरा टेस्ट
स्थानगॉल इंटरनेशनल स्टेडियम, गॉल
तारीख31 जुलाई से 3 अगस्त 2008
टॉसभारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की
नतीजाभारत 170 रन से जीता
सीरीज स्थिति3 टेस्ट की सीरीज 1-1 से बराबर
प्लेयर ऑफ द मैचवीरेंद्र सहवाग
भारत पहली पारी329 रन, ऑल आउट
श्रीलंका पहली पारी292 रन, ऑल आउट
भारत दूसरी पारी269 रन, ऑल आउट
श्रीलंका दूसरी पारी136 रन, ऑल आउट
श्रीलंका का लक्ष्य307 रन
श्रीलंका की दूसरी पारी47.3 ओवर में 136 रन

भारत की पहली पारी

बल्लेबाजरनगेंदचौकेछक्के
वीरेंद्र सहवाग*201 **231224
गौतम गंभीर5610380
वीवीएस लक्ष्मण398340
राहुल द्रविड़2600
सचिन तेंदुलकर5310
सौरव गांगुली0500
दिनेश कार्तिक71100
अनिल कुंबले43200
हरभजन सिंह1700
जहीर खान2700
ईशांत शर्मा0400
कुल32982 ओवर

सहवाग 201 रन बनाकर नाबाद रहे और भारत की पहली पारी 329 रन पर समाप्त हुई। श्रीलंका की ओर से अजंता मेंडिस ने 6 विकेट लिए।

श्रीलंका की पहली पारी

बल्लेबाजरनचौकेछक्के
महेला जयवर्धने86100
कुमार संगकारा6890
मालन वार्नापुरा66101
थिलन समरवीरा1420
प्रसन्न जयवर्धने2410
अन्य34
कुल292

भारत की ओर से हरभजन सिंह ने 6 विकेट और अनिल कुंबले ने 3 विकेट लिए।

भारत की दूसरी पारी

बल्लेबाजरन
गौतम गंभीर74
वीरेंद्र सहवाग50
राहुल द्रविड़44
सचिन तेंदुलकर31
दिनेश कार्तिक20
सौरव गांगुली16
हरभजन सिंह11
वीवीएस लक्ष्मण13
अनिल कुंबले2
जहीर खान1*
ईशांत शर्मा0
कुल269

श्रीलंका के लिए अजंता मेंडिस ने दूसरी पारी में 4 विकेट और मुथैया मुरलीधरन ने 3 विकेट लिए।

श्रीलंका की दूसरी पारी

बल्लेबाजरन
थिलन समरवीरा67*
तिलकरत्ने दिलशान38
महेला जयवर्धने5
महेला जयवर्धने (विकेटकीपर)4
मालन वार्नापुरा10
कुमार संगकारा1
अन्य11
कुल136

भारत की गेंदबाजी में हरभजन सिंह ने 4 विकेट, ईशांत शर्मा ने 3 और अनिल कुंबले ने 2 विकेट लिए।

यशस्वी जायसवाल का अनोखा रिकॉर्ड, करियर के हर टेस्ट में बदला मैदान; श्रीलंका में भी जारी रहेगा सिलसिला

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल का अब तक उनके टेस्ट करियर में एक अनोखा रिकॉर्ड रहा है। उन्होंने अपने करियर के 29 टेस्ट मैच सभी अलग-अलग वेन्यू पर ही खेले हैं। जबकि श्रीलंका में भी उनका यह सिलसिला जारी रहने वाला है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर