श्रीलंका से रविवार (9 अगस्त) को राहत भरी खबर आई। दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट के बाद कप्तान शुभमन गिल पहली बार बल्लेबाजी करते दिखे। गिल ने इस चोट के कारण श्रीलंका 11 के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच में बल्लेबाजी भी नहीं की।
श्रीलंका 11 की पहली पारी के 363/8 (घोषित) के जवाब में भारत ने तीसरे दिन खेल शुरू होने से पहले 357/6 के स्कोर पर पारी घोषित की। इसके बाद सुबह के सत्र में बॉलिंग शुरू की, तो ब्रॉडकास्ट विजुअल्स में गिल पैड पहनकर नेट्स पर बैटिंग करते दिखे। प्रैक्टिस मैच शुरू होने से एक दिन पहले 26 साल के गिल को ट्रेनिंग के दौरान अंगुली में चोट लग गई थी।
गिल की रिंग फिंगर में चोट
बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘भारत की प्रैक्टिस के दौरान गुरुवार को कप्तान शुभमन गिल के दाहिने हाथ की रिंग फिंगर में चोट लग गई। एहतियात के तौर पर वह श्रीलंका XI के खिलाफ वार्म-अप गेम के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे।’ गिल की अनुपस्थिति में उप-कप्तान केएल राहुल ने कमान संभाली। गिल ने भारत की पहली पारी के दौरान बल्लेबाजी नहीं की, जहां बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 142 रनों की शतकीय पारी खेली।
भारतीय टीम चोट से परेशान
श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। जसप्रीत बुमराह सीरीज से बाहर हो गए हैं। वाशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट से बाहर हैं। बाएं हाथ के बैट्समैन साई सुदर्शन भी फिट नहीं हो सके हैं।। सुदर्शन ने पिछले महीने दो इंडिया ए के श्रीलंका दौरे पर दो शतक बनाए थे।
देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक
श्रीलंका XI के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन शनिवार (8 जुलाई) को देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर प्लेइंग 11 में जगह के लिए दावा ठोक दिया। पडिक्कल ने 121 गेंद पर 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाए और रिटायर होकर मैदान से बाहर गए। पूरी खबर पढ़ें।
