भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। 9 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंका के दौरे पर गई है। यह दौरा भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है। पिछली कुछ सीरीज में टीम इंडिया को स्पिनर्स के आगे लड़खड़ाते देखा गया है। अब श्रीलंका में स्पिनर्स के लिए कंडीशन फायदेमंद होती हैं। ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। भारत का स्क्वाड सामने आ चुका है और दिग्गज एबी डिविलियर्स ने ऋषभ पंत के चयन पर हैरानी जताई है।

डिविलियर्स ने साथ ही 33 वर्षीय सारांश जैन के पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर भी हैरानी जरूर व्यक्त की मगर उन्हें इसे अच्छा स्टेप भी बताया। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर ने वीवीएस लक्ष्मण के जिम्बाब्वे दौरे पर बतौर कोच जाने और टीम इंडिया की सफलता पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लक्ष्मण का अच्छा काम गौतम गंभीर पर प्रेशर बना सकता है।

ऋषभ पंत के चयन से डिविलियर्स क्यों हैरान?

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा,”ऋषभ पंत का चयन हुआ है और मेरे विचार से यह हैरानी भरा भी है। हमें देखना होगा कि उनकी फिटनेस कैसी रहती है। आईपीएल के दौरान उनकी ऊर्जा और उनका आत्मविश्वास काफी कम नजर आ रहा था। अब वह फिर से इंडिया का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं और मुझे लगता है कि नंबर 17 (जर्सी नंबर) के इस खिलाड़ी का प्रदर्शन बेस्ट रहेगा। मैं उनका बड़ा फैन हूं और उन्हें उनकी उसी क्षमता के साथ खेलते देखना चाहता हूं।”

इसके अलावा एबी डिविलियर्स ने सारांश जैन के चयन पर बयान देते हुए कहा,”सारांश जैन एक बड़ा सरप्राइज हैं। वह 33 साल के हैं और काफी समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेल रहे हैं। उन्हें आखिरकार मौका मिलते देख अच्छा लग रहा है। वह राइट आर्म ऑफ स्पिनर हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, ठीक वाशिंगटन सुंदर की तरह। उनके आंकड़े शानदार हैं और वह मिडिल ओवर्स में कप्तान शुभमन गिल को गेंद पुरानी होने पर गेंदबाजी का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेंगे। उनका बल्लेबाजी रिकॉर्ड भी अच्छा है। वह बैटिंग ऑलराउंडर हैं लेकिन मैं उन्हें बॉलिंग ऑलराउंडर मानता हूं।”

गौतम गंभीर पर बढ़ेगा दबाव!

एबी डिविलियर्स ने वीवीएस लक्ष्मण के बतौर कोच उनकी सफलता पर कहा,”कभी-कभी ब्रेक लेना और आराम करना आपके लिए अच्छा होता है। इससे आप खुद को रिचार्ज कर सकते हैं मगर इसी दौरान आपको अचानक से यह सोचने पर विवश करता है कि टीम के खिलाड़ी किसी और की मौजूदगी में सफल हो रहे हैं और एनजॉय कर रहे हैं। इसमें ज्यादा कुछ क्या है यह मैं नहीं बता सकता, लेकिन वीवीएस लक्ष्मण जरूर गौतम गंभीर पर दबाव बना रहे हैं। अब उन्हें (गंभीर को) रिस्पॉन्ड करना होगा (रिजल्ट देने होंगे)। बाकी समय बताएगा।”

राहुल-जडेजा का अच्छा रिकॉर्ड, शुभमन गिल, बुमराह समेत 12 भारतीय खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में खेलेंगे टेस्ट

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड घोषित हो गया है। इस टीम में मौजूद 15 में 12 भारतीय खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर