भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने से कुछ सवाल खड़े हुए हैं। शनिवार से शुरू होने वाली श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में भारत को अपने नियमित खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर की कमी खलेगी। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन दोनों को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें इस अहम दो-टेस्ट मैचों की सीरीज से हटा दिया गया।
हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया था कि उनका खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा, लेकिन उनके लंबे समय तक बाहर रहने से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में सही प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
पहले जेआईटीओ प्रीमियर लीग के लॉन्च इवेंट में कपिल देव ने कहा, घरेलू क्रिकेट खेलना बहुत जरूरी है। इंसान को अपने शरीर के बारे में पता होना चाहिए। आजकल बहुत ज्यादा T20 क्रिकेट हो रहा है, इसलिए आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि इसका शरीर पर क्या असर पड़ता है।
कपिल देव ने कहा, ‘‘असल में, हमारा शरीर तेज गेंदबाज बनने के लिए नहीं बना है। हमारा शरीर ज्यादातर बल्लेबाज बनने के लिए बना है। बीसीसीआई (BCCI) को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि एक तेज गेंदबाज पर कितना वर्कलोड डाला जा सकता है।’’
जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के अलावा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को लेकर भी चिंताएं बढ़ रही हैं। नितीश कुमार रेड्डी लगातार चोटों से जूझ रहे हैं। आईपीएल (IPL) के दौरान उन्हें क्वाड्रिसेप्स की चोट लग गई। हालिया समय में घरेलू मैदानों पर न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के हाथों बुरी तरह हारने के बाद स्पिन के खिलाफ भारत के खेल पर सवाल उठ रहे हैं।
कपिल देव ने कहा, ‘‘भारतीय टीमों को स्पिन के खिलाफ संघर्ष इसलिए करना पड़ता है, क्योंकि शीर्ष खिलाड़ी पर्याप्त घरेलू क्रिकेट नहीं खेलते हैं। यहीं पर बीसीसीआई (BCCI) को सख्ती दिखानी चाहिए और सभी के लिए मल्टी-डे मैच खेलना अनिवार्य करना चाहिए। इसका एक और पहलू यह है कि युवा पीढ़ी को शीर्ष खिलाड़ियों से सीखने का मौका मिलेगा।’’
कपिल देव ने कहा, ‘‘हाल के समय में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ भारत का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। वे बहुत ज्यादा टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल मैच खेलते हैं। टेस्ट मैच बिल्कुल अलग तरह का खेल है। मुझे उम्मीद है कि वे इस पर गंभीरता से विचार करेंगे।’’
IND vs SL: बुमराह-सुदर्शन के बाद एक और खिलाड़ी की चोट बनी समस्या, दूसरे टेस्ट से बाहर होने का खतरा
भारतीय टीम लगातार श्रीलंका सीरीज से पहले चोट की समस्या से जूझ रही है। अब बुमराह और सुदर्शन के बाहर होने के बाद एक और खिलाड़ी पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक चयनकर्ता फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट के ऐलान पर भी विचार नहीं कर रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
