भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की लिहाज से यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजों के मुफीद पिच पर भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा होगी, जिन्होंने हाल ही में फिरकी गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष किया है। इस बीच भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दीप दास गुप्ता ने बताया है कि श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में कौन सा बल्लेबाज भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा।

भारत-श्रीलंका XI लाइव अपडेट्स के लिए क्लिक करें

दीप दास गुप्ता ने कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल जैसे खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया। उन्होंने ऋषभ पंत को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने पंत को मैच विनर बताया। उन्होंने यूट्यूब चैनल पर पंत को लेकर कहा,’वह इस सीरीज में भारत के लिए बहुत जरूरी हैं। ऋषभ क्रिकेट लेकर काफी जुनूनी हैं, जो 24 घंटे क्रिकेट के बारे में बात कर सकते हैं। जब भी मैंने उनसे बात की है तो हमेशा क्रिकेट के बारे में ही बात हुई है। हालांकि बाहर से वह शायद अलग दिखते हैं, वह क्रिकेट से काफी जुड़े इंसान हैं। वह इंडिया के मैच-विनर हैं और भारतीय बल्लेबाज के लिए यह जरूरी होगा कि वह ज्यादा रक्षात्मक न हों और विरोधी गेंदबाजों का डटकर सामना करें।’

श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिन के खिलाफ पंत महत्वपूर्ण

पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं। उन्होंने 50 मैचों में 97 छक्के लगाए हैं। दिल्ली के विकेटकीपर ने 43.37 के औसत से 3557 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 19 अर्द्धशतक शामिल हैं। दासगुप्ता ने कहा कि श्रीलंका का स्पिन अटैक में दो बाएं हाथ के स्पिनर हैं। सीरीज के दौरान बाएं हाथ के पंत के पक्ष में यह बात है।

पंत का होना भारत के लिए बहुत जरूरी

दीप दास गुप्ता ने कहा, ‘वेलालगे और जयसूर्या दोनों लेफ्ट-आर्म स्पिनर हैं, जिससे पंत बैटर के तौर पर भारत के लिए और भी जरूरी हो जाते हैं। ऋषभ जब क्रीज पर एक धाक के साथ आते हैं। इसके अलावा, जब लेफ्ट-आर्म स्पिनर बॉलिंग करता है तो यह और भी बढ़ जाता है। इस सीरीज में पंत का होना भारत के लिए बहुत जरूरी होगा।’

शुभमन गिल चोटिल

श्रीलंका दौरे पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई है। इसके कारण वह श्रीलंका XI के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे। पूरी खबर पढ़ें