श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले शनिवार (8 अगस्त) को भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर के अंगूठे में लगी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए। साई को स्क्वाड में चुना गया था, लेकिन साथ में जानकारी दी गई थी कि फिट होने पर ही वह खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

भारत-श्रीलंका 11 अभ्यास मैच के अपडेट के लिए क्लिक करें

साई सुदर्शन चोट के कारण भारतीय टीम के साथ श्रीलंका नहीं गए थे। बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैब कर रहे थे। साई को भारत ए के श्रीलंका दौरे पर चोट लगी थी। सुदर्शन ने दो टेस्ट मैचों में दो शतक जड़े थे। श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे मैच में उन्हें चोट लगी थी।

साई सुदर्शन को चोट से उबरने और समय लगेगा

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार सीओई की स्पोर्ट्स साइंस टीम ने साई सुदर्शन पर अपडेट देते हुए कहा, ‘श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से साई सुदर्शन बाहर हो गए हैं। डॉक्टरों ने चोट से उबरने के लिए और समय देने की सलाह दी है। काफी सुधार हुआ है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में वापसी के लिए अभी काफी नहीं है।’ स्पोर्ट्स साइंस टीम ने मैनेजमेंट और चयन समिति को इसकी जानकारी दे दी है।

शुभमन गिल भी चोटिल

साई सुदर्शन से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गए थे। भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल का चोटिल होना भी चिंता का विषय है। भारतीय कप्तान दाएं हाथ की रिंग फिंगर में चोट के कारण श्रीलंका XI के खिलाफ अभ्यास मैच मे पहले दिन फील्डिंग के लिए नहीं उतरे। दूसरे दिन वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। ऐसे में प्लेइंग 11 में देवदत्त पडिक्कल नंबर-3 पर साई सुदर्शन की जगह खेल लेंगे, लेकिन स्क्वाड में कौन चुना जाता यह देखना दिलचस्प होगा। सरफराज अहमद एक विकल्प हो सकते हैं।

देवदत्त पडिक्कल ने ठोका शतक

श्रीलंका XI के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन शनिवार (8 जुलाई) को देवदत्त पडिक्कल ने शतक जड़कर प्लेइंग 11 में जगह के लिए दावा ठोक दिया। पडिक्कल ने 121 गेंद पर 14 चौकों की मदद से 103 रन बनाए और रिटायर होकर मैदान से बाहर गए। पूरी खबर पढ़ें