भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ व्हाइट बॉल दौरे के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया को तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम अगस्त 2026 में श्रीलंका के दौरे पर जाएगी और दो अहम टेस्ट मैच खेलेगी। इस टेस्ट सीरीज की तारीखों का ऐलान हो गया है। 26 जुलाई को जिम्बाब्वे सीरीज खत्म हो जाएगी। उसके बाद 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जारी रिलीज में यह जानकारी दी गई है कि भारतीय टीम दो टेस्ट मैचों के लिए श्रीलंका के दौरे पर आएगी। यह दोनों मुकाबले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के संस्करण का हिस्सा हैं। भारतीय टीम की मौजूदा स्थिति देखते हुए यह दोनों मुकाबले काफी अहम होने वाले हैं।

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त 2026, गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
  • दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त 2026, कोलंबो SSC

(नोट: इन दोनों टेस्ट मैचों की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। पहले दिन टॉस 9.30 बजे होगा।)

WTC 2025-27 की अंकतालिका का हाल

भारत दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचा है लेकिन कभी खिताब नहीं जीत पाया। भारतीय टीम अभी तालिका में पांचवें स्थान पर है जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर है। भारत इस साल नवंबर-दिसंबर में दो मैच की टेस्ट श्रृंखला के लिए न्यूजीलैंड का दौरा भी करेगा। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू श्रृंखला जीतने से पहले इंग्लैंड में 2-2 से ड्रॉ खेलकर शुभमन गिल की कप्तानी के दौर की अच्छी शुरुआत की थी।

हालांकि पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने भारत को उसी की सरजमीं पर बुरी तरह हराया था जिससे बल्लेबाजों की स्पिन खेलने की क्षमता पर गंभीर सवाल उठे थे। श्रीलंकाई स्पिनर अपनी घरेलू पिच पर भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक और कड़ी चुनौती पेश करेंगे। भारत ने पिछली बार 2017 में टेस्ट श्रृंखला के लिए श्रीलंका का दौरा किया था जिसमें उसने 3-0 से जीत हासिल की थी।

WTC
अंक तालिका
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027
सभी 9 टीमों की मौजूदा स्थिति
कुल टीमें
9
लीडर
87.50%
कुल मैच
60
डिडक्शन
3
1
ऑस्ट्रेलिया
84 अंक · 8 मैच
87.50%
2
साउथ अफ्रीका
36 अंक · 4 मैच
75.00%
3
न्यूज़ीलैंड
52 अंक · 6 मैच
72.22%
4
बांग्लादेश
28 अंक · 4 मैच
58.33%
5
भारत
52 अंक · 9 मैच
48.15%
6
श्रीलंका
16 अंक · 3 मैच
44.44%
7
इंग्लैंड
38 अंक · 13 मैच
24.36%
8
वेस्टइंडीज
16 अंक · 9 मैच
14.81%
9
पाकिस्तान
4 अंक · 4 मैच
8.33%
टीम M W L T D N/R PTS PCT फॉर्म आगे
ऑस्ट्रेलिया 871 000 84 87.50
W W W L W
बांग्ला, बांग्ला, साअ
साउथ अफ्रीका 431 000 36 75.00
L W W W
ऑस्ट्रे, ऑस्ट्रे, ऑस्ट्रे
न्यूज़ीलैंड 641 010 52 72.22
W W L W W
भारत, भारत, ऑस्ट्रे
बांग्लादेश 421 010 28 58.33
D L W W
ऑस्ट्रे, ऑस्ट्रे, साअ
भारत 944 010 52 48.15
W W W L L
न्यूज़ी, न्यूज़ी, ऑस्ट्रे
श्रीलंका 311 010 16 44.44
D W L
वेस्टइं, न्यूज़ी, न्यूज़ी
इंग्लैंड 1348 010 38 24.36
W L W L L
पाक, पाक, पाक
वेस्टइंडीज 917 010 16 14.81
L D L L W
श्रीलं, पाक, पाक
पाकिस्तान 413 000 4 8.33
W L L L
वेस्टइं, वेस्टइं, इंग्लैं
अंक कटौती
इंग्लैंड के 2 अंक काटे गए — भारत के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट के कारण (10 जुलाई 2025)
पाकिस्तान के 8 अंक काटे गए — बांग्लादेश के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट के कारण (8 मई 2026)
इंग्लैंड के 12 अंक काटे गए — न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मैच में स्लो ओवर-रेट के कारण (18 जून 2026)
स्रोत: ICC

साई सुदर्शन-अमन ओपनर, आयुष-अंशुल आउट; श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंडिया ए की प्लेइंग 11

इंडिया ए ने श्रीलंका ए के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में तीन बड़े बदलाव किए। इंडिया ए ने अंशुल कंबोज, आयुष पांडे जैसे खिलाड़ियों को अंतिम ग्यारह से बाहर कर दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर