भारतीय टीम ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और पारी व 300 रन से बेहतरीन जीत दर्ज की थी। मगर यह टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं था। अब टीम इंडिया 15 अगस्त 2026 से एक बार फिर अपना WTC 2025-27 का अभियान शुरू करेगी। इस संस्करण में यहां से भारत के लिए हर मुकाबले में जीत दर्ज करना लगभग जरूरी है। भारतीय टीम अगस्त में श्रीलंका का दौरा करेगी।

इस दौरे के लिए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के शेड्यूल की जानकारी क्रिकबज ने शेयर की है। इस दौरे पर टीम इंडिया दो टेस्ट मैच खेलेगी। 9 साल बाद भारतीय टीम श्रीलंका का दौरा करेगी। आखिरी बार 2017 में टीम इंडिया ने विराट कोहली की कप्तानी में श्रीलंका का दौरा किया था और 3-0 से टेस्ट सीरीज जीती थी। अब 9 साल बाद भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में श्रीलंका का दौरा करेगी।

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट: 15-19 अगस्त 2026, गॉल
  • दूसरा टेस्ट: 23-27 अगस्त 2026, कोलंबो (SSC)

WTC अंकतालिका में भारत और श्रीलंका का मौजूदा हाल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में मौजूदा हाल की बात करें तो श्रीलंका टीम अंकतालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है। श्रीलंकाई टीम ने अभी तक 2 मैच खेले हैं जिसमें से एक में उसे जीत मिली है और एक मैच ड्रॉ हुआ है। श्रीलंका का विनिंग पर्सेंटाइल 66.67 प्रतिशत है। जबकि भारतीय टीम अंकतालिका में बांग्लादेश से भी नीचे छठे स्थान पर है।

भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछली सीरीज में घर पर बुरी तरह हाल झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम ने मौजूदा संस्करण में 9 मैच खेले हैं जिसमें से 4-4 मैच टीम ने जीते और हारे हैं। एक मैच ड्रॉ हुआ है। भारत का विनिंग पर्सेंटाइल 48.15 प्रतिशत है। भारतीय टीम को यहां से अगर फाइनल में जगह बनानी है तो श्रीलंका , न्यूजीलैंड दौरे के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज (बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी) में जीत दर्ज करनी होगी।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27
WTC अंक तालिका — इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहले टेस्ट के बाद
PCT के आधार पर रैंकिंग · शीर्ष 2 टीमें 2027 फाइनल में
ऑस्ट्रेलिया
शीर्ष टीम
87.50
सर्वोच्च PCT
48.15
भारत PCT
9
कुल टीमें
पूर्ण अंक तालिका
# टीम मैच जीत हार ड्रॉ कटौती अंक PCT%
1 ऑस्ट्रेलिया 8 7 1 0 0 84 87.50
2 दक्षिण अफ्रीका 4 3 1 0 0 36 75.00
3 श्रीलंका 2 1 0 1 0 16 66.67
4 न्यूजीलैंड 4 2 1 1 0 28 58.33
5 बांग्लादेश 4 2 1 1 0 28 58.33
6 भारत 9 4 4 1 0 52 48.15
7 इंग्लैंड 11 4 6 1 2 50 37.88
8 पाकिस्तान 4 1 3 0 8 4 8.33
9 वेस्टइंडीज 8 0 7 1 0 4 4.17
अंक प्रणाली
12
जीत पर
6
टाई पर
4
ड्रॉ पर
रैंकिंग: जीते गए अंकों के प्रतिशत (PCT%) के आधार पर · शीर्ष 2 टीमें 2027 में फाइनल खेलेंगी · कटौती: स्लो ओवर रेट पर अंक काटे जाते हैं

इंग्लैंड ने भारत को 5 रन से हराया, स्मृति मंधाना का फ्लाप शो जारी; ऋचा घोष की 68 रन की पारी बेकार

भारतीय टीम को महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे वार्म अप मैच में इंग्लैंड ने 5 रन से मात दी। इस मुकाबले में ऋचा घोष की 68 रन की पारी बेकार गई। स्मृति मंधाना का लगातार फ्लाप शो चिंता का विषय बना हुआ है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर