भारतीय टीम ने 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अपना एकमात्र अभ्यास मैच खेल लिया है। तीन दिवसीय प्रैक्टिस टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की और दिन के अंतिम ओवर में मोहम्मद सिराज के लगातार तीन छक्के भारत के लिए जीत का कारण बने। वहीं इस मैच में भारतीय गेंदबाजी थोड़ी कम असरदार भी रही। इसके बाद सवाल यही है कि क्या गॉल टेस्ट में 15 अगस्त को टीम इंडिया 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरेगी? वहीं कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस भी चर्चा का विषय है।
दरअसल भारतीय टीम के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पहली पारी में 18 ओवर फेंके थे और 4 से ऊपर की इकॉनमी से 76 रन देकर दो विकेट झकटे थे। फिर दूसरी पारी में उन्होंने गेंदबाजी नहीं की। वहीं पहली बार टीम इंडिया में चुने गए सारांश जैन ने भी खासा प्रभावित नहीं किया। उन्होंने पहली पारी में 11 ओवर में 54 रन और दूसरी पारी में 4 ओवर में 16 रन खर्च किए। उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। यही कारण है कि स्पिन कॉम्बिनेशन थोड़ा चर्चा का विषय बना। इसको लेकर टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने जवाब दिया है।
भारतीय स्पिन कोच ने कहा,”मुझे लगता है कि यह कॉल (कितने स्पिनर खेलेंगे) गॉल पहुंचने पर ही लिया जा सकता है, लेकिन सभी चार स्पिनर्स में कुछ ना कुछ अलग है, यह साफ है। हमारे पास जड्डू (रविंद्र जडेजा) का अनुभव है। मानव सुतार के पास बेहतर स्थिरता है। सारांश के पास भी बहुत अनुभव है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार परफॉर्म किया है। इसलिए उन्हें मौका मिला है और अगर हमें जरूरत पड़ी तो यही अनुभव काम आएगा। साथ ही कुलदीप यादव कलाई के गेंदबाज हैं और एक ऐसे गेंदबाज का टीम में होना हमेशा वैराइटी देता है।”
बहुतुले ने आगे कहा,”आपको पता है कि सभी चारों स्पिनर टेस्ट मैच से पहले तैयार हैं। हम गॉल पहुंचने के बाद ही अंतिम फैसला लेंगे।” उन्होंने आगे कुलदीप यादव के अभ्यास मैच में दूसरी पारी में गेंदबाजी नहीं करने पर स्पष्टीकरण दिया और कहा,”कुलदीप ने मैच में लगभग 20 ओवर गेंदबाजी की, 18 ओवर मैच में और 2-3 ओवर मैच से पहले अभ्यास सत्र में उन्होंने डाले। उनकी तैयारी शानदार रही और वह दूसरी पारी में ब्रेक लेकर शरीर को आराम देते हुए देखना चाह रहे थे। इससे अन्य गेंदबाजों को भी मौका मिला। कुल मिलाकर अच्छा अभ्यास रहा और बॉलर्स ने पिच को भी बखूबी समझा।”
शुभमन गिल की चोट पर भी बयान
शुभमन गिल की इंजरी और पहले दो दिन उनके मैदान से दूर रहने पर स्पिन कोच ने कहा,”यह सिर्फ एक एहतियात बरतने वाला फैसला था ओर कुछ नहीं। वह अपनी ट्रेनिंग कर रहे हैं और वह एकदम ठीक हैं। मैनेजमेंट ने उन्होंने पहले दिन एहतियातन तौर पर मैदान पर नहीं उतारा था। मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरी पारी में जितनी बल्लेबाजी की वह बेहतरीन थी जिसमें गलतियों की गुंजाइश भी कम थी। वह टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं।” शुभमन ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 54 गेंद पर 44 रन की पारी खेली थी और नाबाद रहे थे।
निचले क्रम में मानव सुतार और सारांश की बल्लेबाजी भी देखने को मिली। इस पर उन्होंने कहा,”यह एक प्रक्रिया है। सभी गेंदबाज, जो निचले क्रम में खेलते हैं, उनका टेस्ट मैच में अच्छे स्कोर तक जाने में अहम योगदान रहता है। यही पूरी प्रक्रिया होती है। इसलिए हम उन्हें बल्लेबाजी के लिए प्रेरित करते हैं। नेट्स में उन्होंने जितना हो सके बल्लेबाजी करने के लिए कहा जाता है और यही परिणाम है जो आप देख सकते हैं।” गौरतलब है मोहम्मद सिराज की बल्लेबाजी से भारत ने अंत में अभ्यास मैच जीतकर सभी को चौंका दिया।
यशस्वी से आगे रोहित, ऋषभ नंबर 2; WTC में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष 10 बल्लेबाज
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट देखें। ऋषभ पंत इसमें नंबर 2 पर हैं, जबकि रोहित शर्मा इस सूची में यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल से आगे हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
