भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटर संजय मांजरेकर का मानना है कि देवदत्त पडीक्कल भारत की स्पिन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए भगवान का तोहफा बनकर आए हैं। उन्होंने भारतीय टीम मैनेजमेंट से गुजारिश करते हुए कहा कि साई सुदर्शन के चोट से ठीक होकर वापस लौटने के बाद भी कर्नाटक के इस बल्लेबाज को ही नंबर 3 पर खिलाया जाए।

गॉल टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ देवदत्त पडीक्कल को तीसरे नंबर पर बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए मैच के पहले दिन नाबाद 131 रन की पारी खेली और अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक लगाते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम किया। बारिश से प्रभावित पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 2 विकेट पर 288 रन बना लिए थे।

नंबर 3 के लिए पूरी तरह से फिट हैं देवदत्त पडीक्कल

बाएं हाथ का बल्लेबाज देवदत्त स्पिन के खिलाफ बहुत सहज दिखे और धीमी व टर्न लेने वाली पिच पर अपने बैक-फुट गेम का खूब इस्तेमाल किया। उन्होंने मजबूत डिफेंस के साथ-साथ तेजी से सिंगल लिए, बाउंड्री लगाई और पिच पर आगे बढ़कर शॉट खेले जिससे श्रीलंका के स्पिनर लगातार दबाव में रहे। मांजरेकर ने सोनी स्पोर्ट्स पर कहा कि देवदत्त पडिक्कल भारत के लिए एक बड़ा बदलाव थे। मुझे सच में लगता है कि सिलेक्शन बहुत अच्छा रहा है जब आप पडिक्कल को आते और स्पिन के खिलाफ इतनी आसानी से खेलते हुए देखते हैं क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ डिफेंस में अच्छे हैं और जब फील्ड थोड़ी पीछे होती है तो 1 और 2 रन आसानी से ले लेते हैं साथ ही अटैकिंग शॉट भी खेलते हैं ये शानदार है।

मांजरेकर, देवदत्त पडिक्कल की बैक फुट पर रहकर अटैक करने की काबिलियत से बहुत प्रभावित थे और वे इसे ऐसी पिचों पर बहुत जरूरी मानते हैं जहं गेंद बहुत ज्यादा टर्न होती है। उन्होंने कहा कि यह वाकई कमाल की बात है। धीमी और टर्न लेने वाली पिचों पर सीधे बल्ले से बैक फुट पर शॉट खेलना और पुल शॉट लगाना यह दिखाता है कि यह खिलाड़ी बैक फुट पर खेलना पसंद करता है और धीमी व टर्न लेने वाली पिच पर स्पिन का सामना करने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि ज्यादातर गेंदें बैक फुट पर खेली जाए।

संजय मांजरेकर ने देवदत्त की तारीफ करते हुए आगे कहा कि इसके अलावा उनमें पिच पर आगे बढ़कर साइट स्क्रीन के ऊपर से शॉट मारने की भी काबिलियत है। इसलिए जिन पिचों पर स्पिन का बोलबाला होगा वहं साई सुदर्शन की वापसी के बावजूद भारत को पडिक्कल को नंबर 3 पर ही खिलाना चाहिए क्योंकि स्पिन के खिलाफ वे बहुत जबरदस्त खिलाड़ी लगते हैं। मुझे लगता है कि भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल का नंबर 3 पर खेलना और उनमें स्पिन खेलने का जो हुनर ​​है वह किसी वरदान से कम नहीं है।

रोहित 10वें स्थान पर, बाबर आजम नंबर 1; 2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर

इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 के बाद से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में बाबर पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गिल, रोहित और कोहली भी शामिल हैं जो इन स्थानों पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)