भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 2 विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने 90वें टेस्ट मैच में श्रीलंका के खिलाफ केशरा नुवंता के रूप में अपना 350वां टेस्ट विकेट झटका। वह भारत के लिए 350 टेस्ट विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने। वहीं उन्होंने 4000 प्लस रन और 350 विकेट लेने वाले दुनिया के खिलाड़ियों की खास लिस्ट में जगह बनाई और सिर्फ चौथे ऐसे ऑलराउंडर बने।

रविंद्र जडेजा भारत के सबसे सफल टेस्ट ऑलराउंडर के साथ-साथ सबसे सफल स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर्स में से भी एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2012 में की थी। उन्होंने अपने करियर में 6 शतक और 28 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह भारत के लिए 350 विकेट लेने वाले चौथे स्पिनर भी बन गए हैं। उन्होंने गॉल टेस्ट में अपना पहला विकेट श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा का लिया था और दूसरा विकेट लेते ही उन्होंने इतिहास रचा।

टेस्ट क्रिकेट में 4000+ रन और 350 विकेट लेने वाले खिलाड़ी

  • कपिल देव: 5248 रन, 434 विकेट
  • इयान बॉथम: 5200 रन, 383 विकेट
  • डैनियल विटोरी: 4531 रन, 362 विकेट
  • रविंद्र जडेजा: 4108 रन, 350 विकेट*

भारत के स्पिन ऑलराउंडर्स का रिकॉर्ड

  • अनिल कुंबले: 2506 रन, 619 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन: 3503 रन, 537 विकेट
  • हरभजन सिंह: 2225 रन, 417 विकेट
  • रविंद्र जडेजा: 4108 रन, 350 विकेट*

टेस्ट क्रिकेट में भारत के टॉप 10 विकेट टेकर्स

खिलाड़ीमैचपारीविकेटसर्वश्रेष्ठ गेंदबाजीऔसतइकॉनमीस्ट्राइक रेट4 विकेट5 विकेट10 विकेट
अनिल कुंबले13223661910/7429.652.6965.9931358
आर. अश्विन1062005377/5924.002.8350.7325378
कपिल देव1312274349/8329.642.7863.9117232
हरभजन सिंह1031904178/8432.462.8468.5316255
रवींद्र जडेजा90*1683507/4225.132.5958.1517153
इशांत शर्मा1051883117/7432.403.1561.6010111
जहीर खान921653117/8732.943.2760.4015111
बिशन सिंह बेदी671182667/9828.712.1480.3113141
बी.एस. चंद्रशेखर58972428/7929.742.7065.9612162
जवागल श्रीनाथ671212368/8630.492.8564.008101

गॉल टेस्ट में क्या-क्या हुआ?

गॉल टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 462 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए थे। गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवंता ने 3 विकेट लिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी में श्रीलंकाई टीम ने खबर लिखे जाने तक 75 ओवर में 7 विकेट पर 271 रन बना लिए थे और फॉलोऑन टाल दिया था।

गॉल टेस्ट में 19 साल पुराना इतिहास दोहराने से चूकी टीम इंडिया, साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ने का मौका गंवाया

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी को 462 रन पर समाप्त किया। भारत के 11 में से 10 खिलाड़ियों ने इस पारी में दहाई का आंकड़ा छुआ। अगर प्रसिद्ध कृष्णा भी ऐसा करते तो टीम इंडिया 19 साल पुराना इतिहास दोहरा सकती थी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर