भारत ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच 6 विकेट से जीत लिया। इस मैच में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन के आधार पर ये साफ हो गया है कि किन खिलाड़ियों के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना आसान होगा तो वहीं किन खिलाड़ियों के लिए अंतिम ग्यारह की राह आसान नहीं होने वाली है। इस अभ्यास मैच में सबसे अच्छी बात ये रही कि भारत के अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहा और वो पहले टेस्ट मैच में कम से कम भारतीय प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तो जरूर बन सकते हैं।

गुरनूर बरार ने प्लेइंग इलेवन के लिए ठोका दावा

रविंद्र जडेजा के अलावा युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने भी ये टेस्ट पास कर लिया और उन्होंने गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी कुछ अच्छे हाथ दिखाए और निचलेक्रम पर वो टीम के लिए कुछ रन बना सकते हैं इसकी उम्मीद भी जगाई। गुरनूर ने अपने खेल के दम पर प्लेइंग इलेवन के लिए अपनी दावेदारी पुख्ता तो जरूर कर ली है। भारत पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिनर 2 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतर सकता है या फिर ऐसा भी हो सकता है कि भारत 4 स्पिनर और एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरे।

भारत अगर पहले मैच में 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरने का फैसला करता है तो गुरनूर की दावेदारी प्रसिद्ध कृष्णा और अकिब नबी के मुकाबले ज्यादा दमदार होगी। गुरनूर ने अभ्यास मैच की पहली पारी में 12 ओवर में 49 रन देकर एक विकेट लिया था जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट चटकाए वहीं पहली पारी में उन्होंने टीम के लिए 18 गेंदों पर नाबाद 36 रन की शानदार पारी भी खेली। वहीं कृष्णा ने पहली पारी में 8 ओवर में 32 रन दिए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 8 ओवर में 35 रन देकर एक विकेट लिया।

आकिब नबी की बात करें तो उन्हें पहली पारी में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 5 ओवर गेंदबाजी की और 27 रन देकर उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। अब यहां पर गुरनूर गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी वो कृष्णा और आकिब के मुकाबले ज्यादा प्रभावी नजर आए। अगर भारत पहले टेस्ट मैच में 2 तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो सिराज के साथ दूसरे गेंदबाज गुरनूर हो सकते हैं।

रविंद्र जडेजा का शानदार प्रदर्शन

रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन इस मुकाबले में शानदार रहा। उन्होंने ना सिर्फ बल्लेबाजी में जबकि गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन किया। रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए पहली पारी में 63 रन की पारी खेली और रिटायर हर्ट हुए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 22 रन की पारी खेली और रिटायर हर्ट हुए। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो पहली पारी में जडेजा ने 15 ओवर में 64 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 7 ओवर में 33 रन देकर दो सफलता हासिल की।

रोहित टॉप पर, कोहली से आगे बाबर; 2020 के दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स

इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में विराट कोहली फिलहाल बाबर आजम से पीछे हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)