India vs Sri Lanka 3rd ODI Score: भारत ने श्रीलंका को तीसरे एकदिवसीय मैच में 317 रन से हराया। इसके साथ ही उसने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था। न्यूजीलैंड ने एक जुलाई 2008 को आयरलैंड के खिलाफ 290 रन से जीत हासिल की थी। तीसरा एकदिवसीय मैच जीतने के साथ ही भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज क्लीन स्वीप की। भारतीय टीम शुरुआती दोनों वनडे जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी थी।
आखिरी एकदिवसीय तिरुअनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम (Greenfield International Stadium) में खेला गया। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 22 ओवर में सिर्फ 73 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज ने 10 ओवर एक मेडन फेंकते हुए 32 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप यादव ने 16 और मोहम्मद शमी ने 20 रन देकर 2 विकेट लिए।
इससे पहले भारत की ओर से शुभमन गिल (Shubman Gill) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने शतक लगाए। कोहली 13 चौके और 8 छक्के की मदद से 110 गेंद में 166 रन बनाकर नाबाद रहे। कोहली ने वनडे इंटरनेशनल में पहली बार एक पारी में 8 छक्के लगाए हैं। विराट कोहली प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए।
इस मैच में दोनों टीमें 2-2 बदलाव के साथ उतरीं। भारत की प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में वाशिंगटन सुंदर (Washington Sunder) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को शामिल किया गया।
हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) और उमरान मलिक (Umran Malik) को रेस्ट दिया गया श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन में धनंजय डिसिल्वा और दुनिथ वेल्लागे की जगह अशेन बंडारा और जैफ्री वैंडरसे को शामिल किया गया। भारतीय टीम शुरुआती दोनों वनडे जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है।
Sri Lanka in India, 3 ODI Series, 2023Greenfield International Stadium, Thiruvananthapuram 04 February 2023
India 390/5 (50.0)
Sri Lanka 73 (22.0)
Match Ended ( Day – 3rd ODI ) India beat Sri Lanka by 317 runs
India vs Sri Lanka 3rd ODI Live Score in Hindi: फायदे के साथ-साथ नुकसानदेह भी है वर्कलोड मैनेजमेंट
भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से सीरीज अपने नाम की। तीसरे एकदिवसीय मैच को विराट कोहली के साथ-साथ मोहम्मद सिराज के लिए भी याद रखा जाएगा। सिराज ने नई गेंद से गेंद को बाहर और अंदर स्विंग कराया। यही नहीं, जब निचले क्रम के बल्लेबाज आए तो छोटी गेंदों से उन्हें परेशान किया। शुभमन गिल की पारी भी चर्चा जरूरी है। शुभमन गिल ने एक और वनडे शतक लगाकर वनडे फॉर्मेट में अपनी जगह और और मजबूत की।
कुलदीप यादव ने 22वें ओवर की आखिरी गेंद पर लाहिरू कुमारा को बोल्ड कर श्रीलंकाई पारी खत्म की। श्रीलंका के नौ विकेट ही गिरे, लेकिन चोटिल होने के कारण अशेन बंडारा बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।
श्रीलंका को 16वें ओवर में 8वां झटका लगा। इस बार शमी के खाते में सफलता गई। शमी ने ओवर की चौथी गेंद पर वेललेज को पॉइंट पर सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वेललेज 13 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वेललेज की जगह लाहिरू कुमारा बल्लेबाज के लिए आए हैं। 16 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 8 विकेट पर 51 रन है।
कुलदीप यादव 15वां ओवर लेकर आए और भारत को 7वीं सफलता मिल गई। कुलदीप ने ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका को बोल्ड कर दिया। शनाका 26 गेंद में 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
श्रीलंका को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर छठा झटका लगा। चामिका करुणात्ने भले ही रन आउट हुए हों, लेकिन विकेट में भी मोहम्मद सिराज का हाथ रहा। सिराज की यह गेंद ऑफ स्टंप के आसपास लेंथ बॉल थी। करुणारत्ने ने गेंद को शफल करते हुए सिराज की ओर ही खेल दिया। सिराज ने गेंद को पकड़ा और उनकी ओर ही थ्रो कर दिया। गेंद स्टंप पर लग गई। थर्ड अंपायर के पास फैसला गया। थर्ड अंपायर ने सभी एंगल से देका और क्रीज के पीछे कुछ नहीं पाया। करुणारत्ने 6 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह कनकशन सबस्ट्यूिट वेल्लालगे आए हैं।
सिराज अपने 5 ओवर पूरे करने से पहले ही 4 विकेट झटक चुके हैं। सिराज ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर वानिंदु हसरंगा को बोल्ड कर दिया। हसरंगा 7 गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। हसरंगा की जगह चामिका करुणारत्ने बल्लेबाजी के लिए आए हैं। दस ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 5 विकेट पर 39 रन है। दासुन शनाका के 9 गेंद में 4 और चामिका करुणारत्ने के 2 गेंद में एक रन हैं।
लगता है सिराज की गेंदों की श्रीलंका बल्लेबाज कोई काट नहीं ढूंढ पा रहे हैं। सिराज ने भारत को 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर भारत को चौथी सफलता दिलाई। सिराज ने ओपनर नुवानिदु फर्नांडो को 19 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। नुवानिदु की जगह वानिंदु हसंरगा बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
मोहम्मद शमी 7वां ओवर लेकर आए। शमी ने ओवर की तीसरी गेंद पर चरित असलंका को पॉइंट पर अक्षर पटेल के हाथों कैच कराया। असलंका 4 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। असलंका की जगह दासुन शनाका बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
सिराज ने भारत को दूसरी सफलता भी दिलाई। उन्होंने चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर कुसल मेंडिस को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। कुसल मेंडिस 7 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए।
मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई। सिराज ने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर अविष्का फर्नांडो को शुभमन गिल के हाथों केच कराया। अविष्का फर्नांडो 4 गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद श्रीलंका स्कोर एक विकेट पर 7 रन है।
श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नांडो और अविष्का फर्नांडो ने पारी की शुरुआत की। भारत की ओर से मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आए। अविष्का ने पहली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। नुवानिदु ने तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।
2023 विश्व कप का साल है। ऐसे में विराट कोहली का इस तरह के फॉर्म में आना विपक्षी टीमों के लिए खतरनाक और भारतीय टीम के लिए शुभ संकेत है। विराट कोहली ने शतक लगाने के बाद जिस तरह की आतिशी पारी खेली, उससे दिखता है कि उनमें पावरगेम अभी बाकी है। कोहली सही समय पर गियर भी बदल सकते हैं। कोहली से पहले शुभमन गिल ने भी शतकीय पारी खेली और फिर से दिखाया कि ओपनिंग में अब उनसे बढ़कर कोई दावेदार नहीं है। रोहित शर्मा ने फिर रंग दिखाया, लेकिन बड़ी पारी अब भी उनसे दूर है।
49वें ओवर की चौथी गेंद पर भारत ने सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवाया। कसुन रजिता की यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर लेंथ से स्लोअर थी। सूर्यकुमार यादव ने लॉफ्ट किया लेकिन टाइमिंग सही नहीं रही और स्वीपर कवर पर अविष्का फर्नांडो ने आसान कैच लपक लिया। सूर्यकुमार यादव 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए।
48वें ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत को चौथा झटका लगा। केएल राहुल 7 रन के निजी स्कोर पर बाउंड्री लाइन पर लपक लिए गए। लाहिरू कुमारा की यह गेंद ऑफ स्टंप के काफी बाहर की बैक ऑफ लेंथ बॉल थी। केएल राहुल ने स्लैश मारा और गेंद डीप पॉइंट पर वेल्लागे ने कैच लपकने में कोई गलती नहीं की। केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए आए।
श्रेयस अय्यर 46वें ओवर की तीसरी गेंद पर लाहिरू कुमारा की गेंद पर स्थानापन्न धनंजय डिसिल्वा को अपना कैच थमा बैठे। श्रेयस अय्यर 32 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। 47वें ओवर में विराट कोहली ने दो छक्के लगाए। केएल राहुल ने भी एक चौका लगाया। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट पर 356 रन है। कोहली के 100 गेंद में 142 रन हैं।
विराट कोहली ने 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना 46वां अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय शतक पूरा किया। 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 304 रन है। कोहली 85वीं गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की। कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय 49 शतकों के रिकॉर्ड से सिर्फ 4 शतक दूर हैं।
43वें ओवर की पांचवीं गेंद पर विराट कोहली का शॉट रोकने के चक्कर में श्रीलंका के दो खिलाड़ी चोटिल हो गए। उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। विराट कोहली के 99 रन हो चुके हैं। पूरी खबर यहां क्लिक कर पढ़ें।
40 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 274 रन है। कोहली के 76 गेंद में 82 रन हैं। श्रेयस अय्यर के 18 गेंद में 23 रन हैं। कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 38 गेंद में 48 रन की साझेदारी हो चुकी है।
37.1 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 256 रन है। विराट कोहली के 68 गेंद में 73 रन है। श्रेयस अय्यर के 10 गेंद में 16 रन हैं। कोहली और श्रेयस अय्यर के बीच 21 गेंद में 31 रन की साझेदारी हो चुकी है।
33 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 224 रन है। शुभमन गिल के 95 गेंद में 115 रन हैं। विराट कोहली के 54 गेंद में 57 रन हैं। दोनों के बीच 106 गेंद में 129 रन की साझेदारी हो चुकी है।
31 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 202 रन हैं। विरटा कोहली के 48 गेंद में 50 रन हैं। शुभमन गिल के 89 गेंद में 100 रन हैं। गिल ने नुवानिदु फर्नांडो की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले पांचवीं गेंद पर कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया।
भारत ने 26 ओवर में एक विकेट पर 161 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल के 73 गेंद में 75 रन हैं। विराट कोहली के 34 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 64 गेंद में 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। शुभमन गिल अब तक 10 चौके और एक छक्का लगा चुका चुके हैं। विराट कोहली ने 4 चौके लगाए हैं।
22 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 142 रन है। विराट कोहली के 22 गेंद में 29 रन हैं। शुभमन गिल के 61 गेंद में 62 रन हैं। दोनों के बीच 41 गेंद में 47 रन की साझेदारी हो चुकी है।
शुभमन गिल ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। शुभमन गिल ने 52वीं गेंद पर एक रन लेकर अपना पचासा पूरा किया। 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 126 रन है। विराट कोहली के 17 गेंद में 24 रन हैं।
रोहित शर्मा अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 42 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटे। चामिका करुणारत्ने 16वां ओवर लेकर आए। रोहित ने उनकी दूसरी गेंद पर पुल कर छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन डीप स्क्वायर लेग पर अविष्का फर्नांडो के हाथों लपके गए। रोहित ने 49 गेंद की अपनी पारी में 2 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित की जगह विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
14 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 87 रन है। रोहित शर्मा के 43 गेंद में 40 रन हैं। शुभमन गिल के 41 गेंद में 44 रन हैं। रोहित शर्मा ने 10वें ओवर (कसुन रजिता के) की चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर क्रमशः छक्का, छक्का और चौका लगाया।
आठ ओवर्स का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 51 रन है। शुभमन गिल के 24 गेंद में 30 रन हैं। रोहित शर्मा के 24 गेंद में 17 रन हैं। शुभमन गिल अब तक 7 चौके लगा चुके हैं। रोहित शर्मा ने एक चौका और एक छक्का लगाया है।
भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। कसुन रजिता श्रीलंका की ओर से पहला ओवर लेकर आए। रोहित शर्मा पहले ओवर में न तो अपना और न टीम का खाता खोल पाए। दूसरा ओवर लाहिरू कुमारा लेकर आए। शुभमन गिल ने दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला। दो ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 4 रन है।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), अशेन बंडारा, चरिथ असलंका, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, जैफ्री वैंडरसे, चामिका करुणारत्ने, कसुन रजिता, लाहिरू कुमारा।
India vs Sri Lanka 3rd ODI Live Score in Hindi: वर्कलोड मैनेजमेंट (कार्यभार प्रबंधन) के भले ही अपने फायदे हों लेकिन इसकी कुछ खामियां भी हैं। जैसे खिलाड़ी को बीच बीच में आराम देने से वह लय नहीं हासिल कर पाता। भारत 14 दिन के अंदर ही 50 ओवर के 6 मैच (तीन श्रीलंका और इतने ही न्यूजीलैंड के खिलाफ) खेलेगा। ऐसे में मोहम्मद शमी का वर्कलोड (कार्यभार) निश्चित रूप से भारतीय टीम प्रबंधन के लिए चिंता का मुख्य विषय होगा। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में उम्मीद है कि मोहम्मद शमी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भारतीय आक्रमण की जिम्मेदारी संभालें। ऐसे में उनके वर्कलोड (कार्यभार) को सबसे ज्यादा ध्यान में रखा जाएगा। अगर वह फिट रहेंगे तो उनके इन चार टेस्ट में 125 से 130 ओवर के करीब गेंदबाजी करने की उम्मीद है।