scorecardresearch

IND vs SL 2nd T20: 7 साल बाद भारत में जीता श्रीलंका, अक्षर पटेल के अर्धशतक पर फिरा पानी

India vs Sri Lanka 2nd T20I Match: अक्षर पटेल ने 31 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाए।

Axar Patel | IND vs SL | India vs Sri Lanka
India vs Sri Lanka: अक्षर पटेल ने 31 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। (फोटो- बीसीसीआई)

India vs Sri Lanka 2nd T20 Cricket Match 2023: टीम इंडिया को श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 16 रन से जीत दर्ज की। इसके साथ ही 1-1 से सीरीज बराबर हो गई। श्रीलंका की टीम ने 2016 के बाद पहली बार भारत में कोई टी20 मैच जीता है। 5 जनवरी 2022 को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए।

भारत ने 207 रन के टारगेट जवाब में 8 विकेट पर 190 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 31 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके अलावा शिवम मावी ने 15 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

Sri Lanka in India, 3 T20I Series, 2023Maharashtra Cricket Association Stadium, Pune   21 March 2023

India 190/8 (20.0)

vs

Sri Lanka   206/6 (20.0)

Match Ended ( Day – 2nd T20I ) Sri Lanka beat India by 16 runs

Live Updates

IND vs SL 2nd T20 Cricket Match 2023: अक्षर पटेल ने 31 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन बनाए।

22:49 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल के अर्धशतक पर फिरा पानी

अक्षर पटेल ने 31 गेंद पर 3 चौके और 6 छक्के की मदद से 65 रन बनाए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 51 रन बनाए। इसके अलावा शिवम मावी ने 15 गेंद पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 26 रन बनाए।

22:43 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: श्रीलंका ने 16 रन से जीत दर्ज की

दासुन शनाका की पहली गेंद पर 1 रन बना। दूसरी गेंद पर 2 रन बना। तीसरी गेंद पर अक्षर पटेल ने शॉट लगाया। दिमुथ करुणारत्ने ने शानदार कैच पकड़ा। चौथी गेंद पर उमरान मलिक ने 1 लिया। पांचवीं गेद पर कोई रन नहीं बना। आखिरी गेंद पर शिवम मावी आउट हुए।श्रीलंका ने 16 रन से जीत दर्ज की।

22:38 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 6 गेंद पर 21 रन चाहिए

19वें ओवर में 12 रन बने। टीम इंडिया का स्कोर 19 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन। जीत के लिए 6 गेंद पर 21 रन चाहिए। शिवम मावी 25 रन बनाकर क्रीज पर। अक्षर पटेल 63 रन बनाकर क्रीज। आखिरी ओवर में दासुन शनाका करेंगे।

22:32 (IST) 5 Jan 2023
टीम इंडिया को जीत के लिए जीत के लिए 12 गेंद पर 33 रन चाहिए

टीम इंडिया ने 18 ओवर में 6 विकेट पर 174 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 33 रन चाहिए। शिवम मावी ने ओवर में 2 छक्का और एक चौका जड़ा। अक्षर पटेल 56 और शिवम मावी 22 रन बनाकर क्रीज पर।

22:20 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL: दिलशान मदुशंका ने सूर्यकुमार यादव को 51 रन पर पवेलियन भेजा

दिलशान मदुशंका ने सूर्यकुमार यादव को 51 रन पर पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 15.5 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन। जीत के विए 25 गेंद पर 59 चाहिए। अक्षर पटेल 52 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर शिवम मावी क्रीज पर।

22:17 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद पर अर्धशतक जड़ा

सूर्यकुमार यादव ने 33 गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वह 3 चौके और 3 छक्का जड़ चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 15.1 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन। जीत के लिए 29 गेंद पर 61 रन चाहिए। पिछले 5 ओवर में 78 रन बने।

22:12 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल का अर्धशतक 20 गेंद पर पूरा

अक्षर पटेल का अर्धशतक 20 गेंद पर पूरा। वह 2 चौके और 6 छक्का जड़ चुके हैं। टीम इंडिया का स्कोर 14.4 ओवर में 5 विकेट पर 137 रन। जीत के लिए 32 गेंद 70 रन चाहिए।

22:09 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: वानिंदु हसरंगा के एक ही ओवर में 4 छक्के लगे

वानिंदु हसरंगा के एक ही ओवर में 4 छक्के लगे। कुल 26 रन बने। टीम इंडिया का स्कोर 14 ओवर में 5 विकेट 124 रन। जीत के लिए 36 गेंद 83 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 36 और अक्षर पटेल 44 रन बनाकर क्रीज पर।

22:06 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं

अक्षर पटेल बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने वानिंदु हसरंगा के ओवर में तीन गेंद पर तीन छक्का जड़ा। 19 गेंद पर 5 छक्के और 2 चौके की मदद से 44 रन बना चुके हैं।

22:02 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 42 गेंद पर 109 रन चाहिए

टीम इंडिया का स्कोर 13 ओवर में 5 विकेट पर 98 रन। जीत के लिए 42 गेंद पर 109 रन चाहिए। अक्षर पटेल 25 और सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले ओवर में 13 रन बने।

21:52 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL: टीम इंडिया को जीत के लिए 54 गेंद पर 134 रन की दरकार

टीम इंडिया ने 11 ओवर के बाद 5 विकेट पर 73 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 54 गेंद पर 134 रन की दरकार। सूर्यकुमार यादव 22 और अक्षर पटेल 7 रन बनाकर क्रीज पर।

21:46 (IST) 5 Jan 2023
दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर आउट

टीम इंडिया को 5वां झटका वानिंदु हसरंगा ने दिया। दीपक हुड्डा 9 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 9.1 ओवर में 5 विकेट पर 57 रन। जीत के लिए 65 गेंद पर 150 रन चाहिए। सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर क्रीज पर नए बल्लेबाजी के तौर अक्षर पटेल क्रीज पर।

21:43 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बनाए

टीम इंडिया ने 9 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन बनाए हैं। दीपक हुड्डा 9 और सूर्यकुमार यादव 14 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 9 ओवर में 4 विकेट पर 57 रन। जीत के लिए 66 गेंद पर 150 रन चाहिए।

21:32 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया को जीत के लिए 78 गेंद पर 160 रन चाहिए

टीम इंडिया का स्कोर 7 ओवर में 4 विकेट पर 47 रन। जीत के लिए 78 गेंद पर 160 रन चाहिए। दीपक हुड्डा 6 और सूर्यकुमार यादव 7 रन बनाकर क्रीज पर।

21:22 (IST) 5 Jan 2023
हार्दिक पांड्या को चमिका करुणारत्ने ने पवेलियन भेजा

टीम इंडिया संकट में। हार्दिक पांड्या को चमिका करुणारत्ने ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 12 रन बनाए। टीम इंडिया का स्कोर 4.4 ओवर में 4 विकेट 34 रन। सूर्यकुमार यादव और दीपक हुड्डा क्रीज पर।

21:09 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: दिलशान मदुशंका ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा

दिलशान मदुशंका ने राहुल त्रिपाठी को 5 रन पर पवेलिय भेजा। नए बल्लेबाज के तौर हार्दकि पांड्या क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 2.1 ओवर में 3 विकेट पर 21 रन। जीत के लिए 186 रन चाहिए।

21:07 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: कसुन रजिता ने आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को पवेलियन भेजा

कसुन रजिता ने आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को पवेलियन भेजा। टीम इंडिया का स्कोर 2 ओवर में 2 विकेट पर 21 रन। जीत के लिए 186 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर सूर्यकुमार यादव क्रीज पर। राहुल त्रिपाठी 5 रन बनाकर क्रीज पर।

21:01 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: कसुन रजिता ने इशान किशन को बोल्ड किया

कसुन रजिता ने इशान किशन को बोल्ड किया। वह 2 रन बनाकर आउट हुए। टीम इंडिया को पहला झटका लगा। टीम का स्कोर 1.1 ओवर के बाद 1 विकेट पर 12 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर राहुल त्रिपाठी क्रीज पर।

20:59 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। इशान किशन और शुभमन गिल क्रीज पर। पहले ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर बगैर विकेट के 12 रन।

20:46 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: भारत को 207 रन का टारगेट मिला

श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 206 रन बनाए। भारत को 207 रन का टारगेट मिला। चमिका करुणारत्ने 11 और दासुन शनाका ने 22 गेंद पर 56 रन ठोके। शिवम मावी ने आखिरी ओवर में 3 छक्का समेत 20 रन दिए।

20:37 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अर्शदीप सिंह ने 5 नो बॉल कर दिए

अर्शदीप सिंह को दासुन शनाका का विकेट मिला था, लेकिन यह गेंद नो बॉल हो गई। अर्शदीप का यह चौथा नो बॉल था। फ्री हिट पर 6 लगा। इसी ओवर में उन्होंने एक और नो बॉल किया। टीम इंडिया इस मैच में 7 नो बॉल कर चुकी है। 5 अर्शदीप ने और शिवम मावी और उमरान मलिक ने 1-1 नो बॉल किया।

20:31 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: उमरान मलिक के ओवर में 21 रन बने

श्रीलंका का स्कोर 18 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन। चमिका करुणारत्ने 7 और दासुन शनाका 24 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 13 गेंद पर 30 रन की साझेदारी हुई। उमरान मलिक के ओवर में 21 रन बने।

20:19 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: उमरान मलिक ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई

उमरान मलिक ने टीम इंडिया को छठी सफलता दिलाई। वानिंदु हसरंगा को पहली गेंद पर बोल्ड किया। श्रीलंका का स्कोर 16 ओवर में 6 विकेट 138 रन। दासुन शनाका 4 और चमिका करुणारत्ने 5 रन बनाकर क्रीज पर।

20:17 (IST) 5 Jan 2023
उमरान मलिक ने टीम इंडिया को 5वीं सफलता दिलाई

उमरान मलिक ने टीम इंडिया को 5वीं सफलता दिलाई। श्रीलंका का स्कोर 15.5 ओवर में 5 विकेट पर 138 रन। चरिथ असलंका 37 रन बनाकर आउट हुए। वानिंदु हसरंगा नए बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर। दासुन शनाकात 4 रनकर खेल रहे हैं।

20:06 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल को दूसरी सफलता मिली

अक्षर पटेल को दूसरी सफलता मिली। धनंजय डी सिल्वा 3 रन बनाकर आउट। श्रीलंका का स्कोर 13.4 ओवर में 4 विकेट पर 110 रन। चरिथ असलंका 15 रन बनाकर क्रीज पर। दासुन शनाका 1 रन बनाकर क्रीज पर।

19:57 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसांका आउट

अक्षर पटेल की गेंद पर पथुम निसांका का राहुल त्रिपाठी ने शानदार कैच पकड़ा। उन्होंने 33 रन बनाए। श्रीलंका को लगा तीसरा झटका। टीम का स्कोर 11.4 ओवर में 3 विकेट पर 97 रन। चरिथ असलंका 4 और धनंजय डी सिल्वा क्रीज पर।

19:45 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: उमरान मलिक ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई

उमरान मलिक ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। भानुका राजपक्षे 2 रन बनाकर पवेलियन लौट। श्रीलंका का स्कोर 9.1 ओवर में 2 विकेट पर 83 रन। पथुम निसांका 24 रन बनाकर क्रीज पर।

19:41 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई

युजवेंद्र चहल ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई है। कुशल मेंडिस 52 रन बनाकर आउट हुए। भानुका राजपक्षे और पथुम निसांका 23 रन बनाकर क्रीज पर। श्रीलंका का स्कोर 8.2 ओवर में 1 विकेट पर 80 रन। नए बल्लेबाज के तौर पर भानुका राजपक्षे क्रीज पर।

19:33 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल के ओवर में 12 रन बने

अक्षर पटेल के ओवर में 12 रन बने। श्रीलंका का स्कोर 7 ओवर में बगैर विकेट के 67 रन। पथुम निसांका 18 और कुशल मेंडिस 44 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया को विकेट की तलाश। उमरान मलिक को हार्दिक पांड्या ने गेंद थमाई।

19:27 (IST) 5 Jan 2023
IND vs SL Live: अक्षर पटेल का किफायती ओवर

अक्षर पटेल का किफायती ओवर। केवल 2 रन बने। श्रीलंका का स्कोर 5 ओवर में बगैर विकेट के 49 रन। पथुम निसांका 10 रन बनाकर क्रीज पर कुशल मेंडिस 34 रन बनाकर क्रीज पर।

IND vs SL 2nd T20 Cricket Match 2023:भारत गुरुवार को यहां दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका को हराकर तीन मैच की श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगा तो नजरें शुभमन गिल के पावर प्ले में प्रदर्शन पर भी टिकी होंगी जो तेजी से रन जुटाकर सलामी बल्लेबाज के रूप में अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। सलामी बल्लेबाज के स्थान के लिए गिल के निकटतम प्रतिद्वंद्वी रुतुराज गायकवाड़ हैं और वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे जिससे कि मौके उनकी झोली में ही आएं। भारत वानखेड़े स्टेडियम में पहले मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रहने के बावजूद दो रन से जीत दर्ज करने में सफल रहा। इस साल एकदिवसीय विश्व कप होना है और ऐसे में टी20 प्रारूप प्राथमिकता नहीं है लेकिन गिल अपने पूर्ववर्ती खिलाड़ियों की गल्तियों को दोहराने से बचना चाहेंगे। गिल का 96 टी20 मैच (अधिकांश आईपीएल और सैयद मुश्ताक अली में) खेलने के बावजूद करियर स्ट्राइक रेट 128.74 का है और अपने पदार्पण मैच में भी वह लय में नहीं दिखे थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए काफी बार पारी का आगाज करने वाले गिल अब गुजरात टाइटंस के शीर्ष क्रम का अभिन्न हिस्सा हैं। वह हालांकि जमने के बाद रन गति बढ़ाने को तरजीह देते हैं और इसी रवैये के कारण लोकेश राहुल ने टी20 टीम में अपनी जगह गंवाई। हाल के समय के प्रत्येक भारतीय कप्तान की तरह पंड्या ने शीर्ष क्रम पर निडर रवैये का वादा किया है लेकिन इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी को ऐसा रवैया दिखाना होगा। भारत के पास टी20 प्रारूप में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। रुतुराज और राहुल त्रिपाठी जैसे बल्लेबाज मौकों का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि गिल और इशान किशन को श्रृंखला के तीनों मैच में पारी का आगाज करने का मौका मिलेगा और पावर प्ले में इनका दमदार प्रदर्शन बाद में आने वाले बल्लेबाजों को निडर होकर खेलने का आत्मविश्वास दे सकता है। बल्लेबाजी इकाई दूसरे मैच में अधिक रन बनाना चाहेगी और काफी कुछ नए उप कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी निर्भर करेगा जो पहले मैच में सस्ते में पवेलियन लौट गए थे। भारतीय बल्लेबाजों को श्रीलंका के गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाने का तरीका ढूंढना होगा जो स्पिनरों वानिंदु हसरंगा और महेश तीक्षणा पर अधिक निर्भर हैं। इन दोनों ने मुंबई में पहले मैच में मिलकर आठ ओवर में सिर्फ 51 रन पर दो विकेट चटकाए। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। तेज गेंदबाज शिवम मावी के यादगार पदार्पण से कप्तान पंड्या को राहत मिली होगी।

जरूर पढ़ें: सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबरें ×