India vs Sri Lanka, 1st ODI Cricket Match: भारत ने श्रीलंका को 3 मैच की सीरीज के पहले एकदिवसीय मैच में 67 रन से हरा दिया। सीरीज में 1-0 से बढ़त बनाई। गुवाहाटी के बारसापार स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 373 रन बनाए। श्रीलंका की टीम 374 के टारगेट के जवाब में 8 विकेट पर 306 रन बनाए।
पढ़ें- भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे से जुड़े अपडेट्स
विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में 45वां शतक जड़ा। उन्होंने 87 गेंद पर 113 रन जड़े। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने शतक जड़ा। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका (Dilshan Madushanka) एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया। इशान किशन (Ishan Kishan) टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग इलेवन (Playing 11) में नहीं हैं। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इशान की जगह शुभमन गिल (Shubman Gill) को तरजीह दी।
Sri Lanka in India, 3 ODI Series, 2023Barsapara Cricket Stadium, Guwahati 27 March 2023
India 373/7 (50.0)
Sri Lanka 306/8 (50.0)
Match Ended ( Day – 1st ODI ) India beat Sri Lanka by 67 runs
India vs Sri Lanka 1st ODI Cricket Score: विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक जड़ा
श्रीलंका की टीम 374 के टारगेट के जवाब में 8 विकेट पर 306 रन बनाए। टीम इंडिया ने 67 रन से जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़क बनाई। श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने शतक जड़ा। उन्होंने 88 गेंद पर 108 रन जड़े।
श्रीलंका की टीम ने 46 ओवर में 8 विकेट पर 269 रन बना दिए हैं। जीत के लिए 24 गेंद पर 105 रन चाहिए। दासुन शनाका 76 और कासुन रजिथा 4 रन बनाकर क्रीज पर।
हार्दिक पांड्या ने चमिका करुणारत्ने को 14 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 37.5 ओवर में 8 विकेट पर 206 रन। जीत के लिए 73 गेंद पर 168 रन चाहिए। नए बल्लेबाज के तौर पर कसुन रजिथा क्रीज पर। दासुन शनाका 20 रन बनाकर आउट।
श्रीलंका की टीम ने 37 ओवर में 7 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 171 रन चाहिए। दासुन शनाका 19 और चमिका करुणारत्ने 12 रन बनाकर क्रीज पर।
उमरान मलिक ने दुनिथ वेललाज को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 32.2 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन। जीत के लिए 195 रन चाहिए। दासुन शनाका 9 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर चमिका करुणारत्ने आए हैं।
युजवेंद्र चहल को वानिंदु हसरंगा ने दो छक्का और एक चौका जड़ा। इसके बाद वह आउट हुए। वह 7 गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका का स्कोर 32 ओवर में 6 विकेट पर 178 रन। जीत के लिए 196 रन चाहिए।
उमरान मलिक ने टीम इंडिया को 5वीं सफलता दिलाई। पथुम निसांका 72 रन बनाकर आउट। श्रीलंका का स्कोर 30.4 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन। जीत के लिए 213 चाहिए। दासुन शनाका 8 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर वानिंदु हसरंगा क्रीज पर।
श्रीलंका की टीम ने 30 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बना लिए हैं। श्रीलंका की टीम ने 215 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 215 रन चाहिए। पथुम निसांका 71 और दासुन शनाका 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 31 गेंद पर 23 रन की साझेदारी हुई।
मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया को सफलता दिलाई। उन्होंने धनंजय डी सिल्वा को 47 रन पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 24.5 ओवर में 4 विकेट पर 136 रन। जीत के लिए 238 रन चाहिए।
पथुम निसांका ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 57 गेंद पर 9 चौके जड़े हैं। श्रीलंका का स्कोर 20.4 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन। जीत के लिए 266 रन चाहिए।
श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 98 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 272 रन चाहिए। पथुम निसांका 41 और धनंजय डी सिल्वा 25 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी हुई।
उमरान मलिक ने चरिथ असलंका को 23 रन पर पवेलियन भेजकर श्रीलंका को तीसरा झटका दिया। श्रीलंका का स्कोर 14 ओवर में 3 विकेट पर 64 रन। जीत के लिए 310 रन चाहिए। पथुम निसांका 32 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका की टीम ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 336 रन चाहिए। चरिथ असलंका 10 और पथुम निसांका 22 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 27 गेंद 15 रन की साझेदारी हुई।
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को दूसरी सफलता दिलाई। उन्होंने कुशल मेंडिस को डक पर पवेलियन भेजा। श्रीलंका का स्कोर 5.3 ओवर में 2 विकेट पर 23 रन। जीत के लिए 351 रन चाहिए। नए बल्लेबाज चरिथ असलंका हैं। पथुम निसांका 17 गेंद पर 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। उन्होंने 4 चौके जड़े हैं।
मोहम्मद सिराज ने टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। अविष्का फर्नांडो 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रीलंका का स्कोर 3.5 ओवर में 1 विकेट पर 19 रन। जीत के लिए 355 रन चाहिए। पथुम निसांका 13 रन बनाकर क्रीज पर।
श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो क्रीज पर। मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत की। निसांका ने पहले ओवर में 2 चौके जड़े। पहले ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर बगैर विकेट के 8 रन। जीत के लिए 366 रन की दरकार।
विराट कोहली 113 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कसुन रजिथा को विकेट मिला। टीम इंडिया का स्कोर 48.2 ओवर में 7 विकेट पर 364 रन। मोहम्मद शमी 2 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद सिराज क्रीज पर।
अक्षर पटेल 9 रन बनाकर आउट हुए। चमिका करुणारत्ने को विकेट मिला। टीम इंडिया ने 47.5 ओवर में 6 विकेट पर 362 रन बना लिए हैं। नए बल्लेबाज के तौर पर मोहम्मद शमी आए हैं। विराट कोहली 113 रन बनाकर क्रीज पर।
विराट कोहली ने शतक जड़ा। वनडे में यह उनका 45वां शतक है। टीम इंडिया का स्कोर 46.2 ओवर में 5 विकेट पर 347 रन। विराट कोहली 80 गेंद पर 100 और अक्षर पटेल 6 गेंद पर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया को 5वां झटका लगा। हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर आउट। टीम इंडिया का स्कोर 44.2 ओवर में 5 विकेट पर 330 रन। पिछले 5 ओवर में 39 रन बने और 2 विकेट गिरे। नए बल्लेबाज के तौर पर अक्षर पटेल आए हैं।
केएल राहुल बोल्ड हुए। उन्होंने 39 रन बनाए। टीम इंडिया को चौथा झटका लगा। 40.5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट पर 303 रन। विराट कोहली 79 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 1 विकेट गिरा है और 46 रन बना है।
टीम इंडिया का स्कोर 34 ओवर में 3 विकेट पर 234 रन। विराट कोहली 42 और केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 30 गेंद पर 22 रन हुआ। पिछले 5 ओवर में 22 रन बने। टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है और देखने वाली बात होगी कि क्या टीम इंडिया 400 के करीब पहुंच पाएगी।
धनंजय डी सिल्वा ने श्रेयस अय्यर को पवेलियन भेजा। उन्होंने 24 गेंद पर 28 रन बनाए। विराट कोहली 30 रन बनाकर क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 29.1 ओवर में 3 विकेट पर 213 रन।
टीम इंडिया ने 27 ओवर में 2 विकेट पर 200 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 19 गेंद पर 27 और श्रेयस अय्यर 16 गेंद पर 18 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 23 गेंद पर 27 रन साझेदारी हुई।
दिलशान मदुशंका ने टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। रोहित शर्मा 67 गेंद पर 83 रन बनाकर प्लेड ऑन हुए। टीम इंडिया का स्कोर 23.1 ओवर में 2 विकेट 173 रन। रोहित शर्मा जनवरी 2020 के बाद से वनडे क्रिकेट में शतक नहीं जड़ पाए हैं। नए बल्लेबाज के तौर श्रेयस अय्यर आए हैं। विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
टीम इंडिया को दाशुन शनाका ने पहला झटका दिया है। वह 60 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली क्रीज पर। टीम इंडिया का स्कोर 19.4 ओवर में 1 विकेट पर 143 रन। रोहित शर्मा 58 गेंद पर 72 रन बनाकर क्रीज पर।
टीम इंडिया ने 17.2 ओवर के बाद बगैर किसी विकेट के 114 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 50 और रोहित शर्मा 63 रन बनाकर क्रीज पर। पिछले 5 ओवर में 32 रन बने हैं।
रोहित शर्मा ने 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना 47वां एकदिवसीय अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 87 रन है। रोहित के 42 गेंद में 52 और शुभमन गिल के 36 गेंद में 35 रन हैं।
रोहित शर्मा ने 7वें ओवर (कसुन रजिता) में 2 छक्के और एक चौका लगाया। रोहित ने दूसरी, चौथी गेंद पर छक्का और पांचवीं गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर से भारत के खाते में 17 रन आए। भारत ने अपना अर्धशतक भी इसी ओवर में पूरा किया। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 59 रन है। रोहित के 20 गेंद में 34 और गिल के 22 गेंद में 25 रन हैं।
शुभमन गिल ने तीसरे ओवर में मदुशंका की काफी धुनाई की। शुभमन गिल ने दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर चौके जड़े। चौथे ओवर से भारत के खाते में 13 रन आए। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 35 रन है।
IND vs SL, 1st ODI Cricket Score: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस कारणों से फिर टीम से बाहर हो गए हैं। बुमराह को एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन कमर के ‘स्ट्रेस फ्रेक्चर’ से पूरी तरह से उबरने में नाकाम रहने के कारण उनकी वापसी टल गई है। इसी चोट के कारण बुमराह एशिया कप और टी20 विश्व कप में नहीं खेल पाए थे। अब सवालिया निशान लग गया है कि यह तेज गेंदबाज न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू हो रही सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज के लिए उपलब्ध हो पाएगा या नहीं। साथ ही नौ फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रही चार टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में उनके प्रतिनिधित्व पर भी नजरें रहेंगी।