IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अचानक से ही उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। केएल राहुल ने पहले दिन अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था और देवदत्त पडीक्कल के साथ बेहतरीन साझेदारी करते हुए भारतीय पारी को आगे बढ़ा रहे थे, लेकिन ब्रेक के बाद जैसे ही वो मैदान पर आए तो उन्हें परेशानी हुई और उन्हें पवेलियन वापस लौटना पड़ा।
केएल राहुल को हुई ऐंठन
खेल के पहले दिन टी ब्रेक के बाद केएल राहुल जैसे ही बल्लेबाजी करने के लिए आए अचानक से ही उन्हें शरीर में कई जगह ऐंठन संबंधित परेशानी हुई। पहले उन्होंने अंपायर को बताया कि उनके दाहिने हाथ में तकलीफ हो रही है और वो दर्द से कराह रहे थे। जब मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले जाने लगी तो दिखा की उनके बाएं हाथ की बीच वाली और रिंग फिंगर के बीच भी ऐंठन हो रही थी और वो चलते हुए लंगड़ा भी रहे थे। यानी उनके पांव में भी ऐंठन थी यानी वो कई जगह ऐंठन से परेशान नजर आ रहे थे। उनके जाने के बाद शुभमन गिल क्रीज पर आए।
केएल राहुल ने खेली 77 रन की पारी
मैदान छोड़ने से पहले केएल राहुल ने खेल के पहले दिन पहली पारी में 162 गेंदों पर एक छक्का और 9 चौकों की मदद से 77 रन बनाए और रिटायर हर्ट हुए। केएल राहुल ने इस मैच में अपना अर्धशतक 127 गेंदों पर पूरा किया और मैदान छोड़ने से पहले वो देवदत्त पडीक्कल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 252 गेंदों पर 150 रन की साझेदारी कर चुके थे। केएल राहुल ने इस मैच में अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का 21वां अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि वो जिस अंदाज में खेल रहे थे अपना शतक भी पूरा कर सकते थे, लेकिन अब उनके शतक का इंतजार बढ़ गया है। हालांकि वो ठीक होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतर सकते हैं।
रोहित 10वें स्थान पर, बाबर आजम नंबर 1; 2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 के बाद से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में बाबर पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गिल, रोहित और कोहली भी शामिल हैं जो इन स्थानों पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
सचिन तेंदुलकर नंबर 1, राहुल द्रविड़ भी लिस्ट में; टेस्ट की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में सचिन तेंदुलकर पहले स्थान पर इतने रन के साथ मौजूद हैं। इस लिस्ट में राहुल द्रविड़ भी इस स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
