भारत के लिए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में साई सुदर्शन की गैरमौजूदगी में देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर खेलने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शानदार शतकीय पारी खेली। देवदत्त ने पहली पारी में 167 रन बनाए और वो गॉल में टेस्ट प्रारूप में नंबर 3 पर खेलते हुए भारत की तरफ से सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने साथ ही साथ उन्होंने चेतेश्वर पुजारा का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

देवदत्त ने तोड़ा चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड

देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 230 गेंदों पर एक छक्का और 15 चौकों की मदद से 167 रन की पारी खेली और ये उनके टेस्ट क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी रही साथ ही पहला शतक भी रहा। श्रीलंका की धरती पर टेस्ट क्रिकेट में ये देवदत्त की सबसे बड़ी पारी भी साबित हुई। देवदत्त ने पहली बार श्रीलंका की धरती पर इस टीम के खिलाफ कोई टेस्ट मैच खेला था और इस टीम के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही उन्होंने शतक लगाने का कमाल किया।

देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की पारी खेलकर चेतेश्वर पुजारा को पीछे छोड़ दिया। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में भारत की तरफ से नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए सबसे ज्यादा बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज राहुल द्रविड़ थे जिन्होंने साल 2009 में अहमदाबाद में 177 रन की पारी खेली थी तो वहीं चेतेश्वर पुजारा ने साल 2017 में 153 रन की पारी नंबर 3 पर खेली थी, लेकिन देवदत्त ने अब 167 रन की पारी खेलकर पुजारा को पीछे छोड़ दिया। यानी अब देवदत्त श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत की तरफ से नंबर 3 पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

सहवाग, सचिन, धवन, पुजारा की लिस्ट में शामिल हुए देवदत्त

देवदत्त ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 167 रन बनाए और वो भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका की धरती पर 150 से ज्यादा रन की पारी खेलने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। देवदत्त से पहले ये कमाल साल 2008 में वीरेंद्र सहवाग ने, साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने, साल 2017 में शिखर धवन ने जबकि साल 2017 में ही चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका की धरती पर टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन की पारी खेलने का कमाल किया था।

श्रीलंका में टेस्ट में भारत की तरफ से 150+ की पारी खेलने वाले बल्लेबाज

साल 2008 – वीरेंद्र सहवाग
साल 2010 – सचिन तेंदुलकर
साल 2017 – शिखर धवन
साल 2017 – चेतेश्वर पुजारा
साल 2026 – देवदत्त पडिक्कल

ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर

IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)