श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों देशों के बीच 1982 से 2022 के बीच 46 मैच खेले गए। भारत को 22 में जीत मिली है और 7 में हार का सामना करना पड़ा। 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में भारतीय टीम 11 साल से अजेय है। 2015 में उसे 63 रन से हार मिली थी।

यह मैच गॉल में ही खेला गया था, जहां भारत-श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से पहला मैच खेला जाएगा। केएल राहुल उस मैच का हिस्सा थे और उनका बल्ला नहीं चला था। पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 4 रन बनाकर आउट हो गए। शिखर धवन और विराट कोहली ने पहली पारी में शतक जड़े थे।

टेस्ट इतिहास
भारत बनाम श्रीलंका
गॉल में भारत का टेस्ट रिकॉर्ड
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम · 2001 से 2017 तक
कुल टेस्ट (बनाम SL)
46
कुल जीत (बनाम SL)
22
गॉल में मैच
5
गॉल में जीत
2
बनाम श्रीलंका (कुल) — 46 टेस्ट
जीत
22
ड्रॉ
17
हार
7
गॉल में — 5 टेस्ट
जीत
2
ड्रॉ
0
हार
3
W/L (कुल)
3.142
W/L (गॉल)
0.666
सबसे बड़ी जीत
304 रन
तारीख नतीजा अंतर टॉस पहले बल्लेबाजी
14 अगस्त 2001 हार 10 विकेट से हारा पहले
31 जुलाई 2008 जीत 170 रन से जीता पहले
18 जुलाई 2010 हार 10 विकेट से हारा दूसरे
12 अगस्त 2015 हार 63 रन से हारा दूसरे
26 जुलाई 2017 जीत 304 रन से जीता पहले
स्रोत: ESPNcricinfo

2015 गॉल टेस्ट के बाद भारत का दबदबा

इस मैच के बाद से भारत और श्रीलंका के बीच 10 मैच हुए हैं। भारतीय टीम 8 मैच जीती है और 2 मैच ड्रॉ रहे हैं। एक मैच गॉल में भी हुआ है, जिसमें भारत ने 2017 में 304 रनों से जीत दर्ज की थी। भारत ने गॉल में 5 मैच खेले हैं। 2 में जीत मिली है और 3 में हार का सामना करना पड़ा है। गॉल में भारत को 2001,2010 और 2015 में हार मिली।

गॉल में 4 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतरेगा भारत?

भारतीय टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ गॉल में टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। उससे पहले अभ्यास मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका क्रिकेट 11 को मात दी। इस मैच के बाद टीम के स्पिन कोच ने बड़े अपडेट दिए और प्लेइंग 11 पर भी संकेत दिया। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर