भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से टेस्ट सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा और इस मैच से पहले श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर फरवीज महरूफ का एक खास बयान सामने आया है। महरूफ ने भारतीय टीम के एक तेज गेंदबाज की जमकर सराहना की है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह भारतीय मैनजमेंट में होते तो जरूर उन्हें मौका देते।
भारत-श्रीलंका सीरीज के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टिंग चैनल ने फरवीज महरूफ के लिए एक खास प्रेस वार्ता रखी थी। इस दौरान उन्होंने आगामी सीरीज को लेकर कई बयान दिए। इसी दौरान उन्होंने भारत के युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बरार की जमकर सराह की और उन्हें एक्स फैक्टर भी बताया। महरूफ ने साफ इस ओर इशारा भी किया कि बरार की क्षमता को देखते हुए भारतीय टीम मैनेजमेंट को उन्हें ही मौका देना चाहिए।
क्या बोले फरवीज महरूफ?
फरवीज महरूफ ने बरार की तारीफ करते हुए कहा,”मुझे गुरनूर बरार पसंद हैं। मुझे लगता भी है कि वह एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। उनके पास बाउंस है, पेस है और लड़ने की क्षमता भी है। वह खतरनाक हो सकते हैं। अगर आपने अभ्यास मैच देखा होगा तो उनकी कुछ गेंदें बल्लेबाजों की परीक्षा ले रही थीं। वह बल्लेबाजों के लिए दिक्कत पैदा कर रहे थे। दो खिलाड़ियों के शरीर पर भी उनकी गेंद लगी थी।”
गुरनूर की क्षमता से प्रभावित श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर ने कहा,”अगर मैं भारतीय मैनेजमेंट (थिंक टैंक) होता तो मैं बरार को मौका देने के लिए उत्सुक रहता। मुझे पता है कि उन्होंने बहुत ज्यादा रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है और वह भारत के लिए व्हाइट बॉल में ही खेले हैं, लेकिन वह एक्स फैक्टर लेकर आते हैं। उनके छोटे-छोटे स्पेल बल्लेबाजों की एकाग्रता को भंग करने के लिए एक खतरनाक शस्त्र साबित हो सकते हैं।”
गुरनूर बरार के करियर रिकॉर्ड पर नजर
भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार ने हाल ही में भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में इंटरनेशनल कैप हासिल की थी। वह अब तक 6 वनडे मैचों में 11 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गुरनूर ने 19 मैचों की 30 पारियों में 62 विकेट झटके हैं, जिसमें चार बार 4 विकेट हॉल, दो बार 5 विकेट हॉल शामिल हैं। साथ ही वह एक बार मैच में 10 विकेट भी ले चुके हैं। लिस्ट ए में 23 और टी20 में 10 विकेट समेत अभी तक कुल 95 विकेट उन्होंने अपने करियर में लिए हैं।
सचिन से आगे विराट, यशस्वी भी लिस्ट में; भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली नंबर 1 पर हैं और सचिन तेंदुलकर से आगे हैं। वहीं युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने छोटे करियर में ही टॉप 10 में जगह बना ली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
