भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में जारी है। मुकाबले के तीसरे दिन पहले सत्र में ही भारतीय पारी 462 रन पर समाप्त हुई। भारत के लिए इस पारी में 11 में से 10 बल्लेबाजों ने दहाई का आंकड़ा छुआ या पार किया। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे जो सिर्फ 2 रन ही बना पाए। अगर वह भी दहाई का आंकड़ा छूते तो टीम इंडिया 19 साल पुराना इतिहास दोहरा सकती थी।

आपको बता दें भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक चार बार ऐसा किया है जब सभी 11 खिलाड़ियों ने दहाई का आंकड़ा छुआ है। आखिरी बार 2007 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल लंदन में ऐसा किया था। उस मैच में दिग्गज गेंदबाज अनिल कुंबले ने शतक भी जड़ा था। इस मैच में भारत ने पहली पारी में 664 रन बनाए थे। सभी खिलाड़ियों ने इस पारी में दहाई का आंकड़ा छुआ था। गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल टॉप स्कोरर रहे और उन्होंने 167 रन की पारी खेली।

साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ने का मौका गंवाया

भारत अगर इस मैच में ऐसा करता तो सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाला अकेला देश बन जाता। अभी भारत और साउथ अफ्रीका ने सबसे ज्यादा संयुक्त रूप से चार-चार बार यह कारनामा किया है। अगर जबकि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों की तरफ से 3-3 बार ऐसा हुआ है। वहीं बांग्लादेश और वेस्टइंडीज ने एक-एक बार ऐसा किया है।

टेस्ट क्रिकेट में वह मौके जब सभी 11 खिलाड़ियों ने छुआ दहाई का आंकड़ा

टीमस्कोरखिलाड़ीपारीनतीजाविपक्षी टीममैदानमैच की तारीख
इंग्लैंड475113जीताऑस्ट्रेलियामेलबर्न29 दिसंबर 1894
दक्षिण अफ्रीका385111जीताइंग्लैंडजोहान्सबर्ग10 मार्च 1906
इंग्लैंड636112जीताऑस्ट्रेलियासिडनी14 दिसंबर 1928
दक्षिण अफ्रीका358112हाराऑस्ट्रेलियामेलबर्न31 दिसंबर 1931
ऑस्ट्रेलिया575/8d111जीताभारतमेलबर्न6 फरवरी 1948
भारत397112ड्रॉपाकिस्तानईडन गार्डन्स12 दिसंबर 1952
भारत359112जीतान्यूजीलैंडडुनेडिन15 फरवरी 1968
भारत524/9d111ड्रॉन्यूजीलैंडकानपुर18 नवंबर 1976
ऑस्ट्रेलिया471113जीताश्रीलंकाकोलंबो (SSC)17 अगस्त 1992
इंग्लैंड470111जीतावेस्टइंडीजद ओवल19 अगस्त 2004
भारत664111ड्रॉइंग्लैंडद ओवल9 अगस्त 2007
वेस्टइंडीज449/9d111हाराऑस्ट्रेलियाब्रिजटाउन7 अप्रैल 2012
दक्षिण अफ्रीका313111हाराइंग्लैंडजोहान्सबर्ग14 जनवरी 2016
बांग्लादेश508111जीतावेस्टइंडीजमीरपुर30 नवंबर 2018
दक्षिण अफ्रीका431112जीतापाकिस्तानकेपटाउन3 जनवरी 2019
ऑस्ट्रेलिया511112जीताइंग्लैंडब्रिस्बेन4 दिसंबर 2025

गॉल टेस्ट का तीसरा दिन: भारत दूसरे सत्र में विकेट के लिए तरसा, डिकवेला-दिनुशा ने 4 के रनरेट से किया स्कोर

सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने दूसरे सत्र में न सिर्फ श्रीलंका को संकट से उबारा बल्कि 4 के रनरेट से रन बनाए। श्रीलंका ने तीसरे दिन चायकाल तक 57 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बना लिए। भारत 248 रन से आगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर