भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त 2026 से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। इस सीरीज के पहले मुकाबले के लिए अब मेजबान टीम ने अपना स्क्वाड जारी कर दिया है। इस टीम में धनंजय डी सिल्वा कप्तानी संभालेंगे, वहीं कमिंदु मेंडिस को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में तीन साल बाद एक खिलाड़ी की वापसी हुई है और पहली बार भी एक खिलाड़ी को चुना गया है।

श्रीलंकाई टीम में तीन साल बाद निरोशन डिकवेला की वापसी हुई है। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। वहीं पहली बार इस टीम में बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा का चयन हुआ है। पसिंदु का आगामी सीरीज में टेस्ट डेब्यू हो सकता है। उनके अलावा ऑफ स्पिनर केशारा नुवंता को भी पहली बार श्रीलंकाई टीम में चुना गया है।

टीम में अनुभवी खिलाड़ी दिनेश चंडीमल का नाम भी शामिल है। मेजबान टीम ने यह स्क्वाड पहले टेस्ट के लिए जारी किया है , जो 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम का स्क्वाड यही रहेगा या कुछ बदलाव होंगे, शायद टीम पहले मैच के बाद घोषित करेगी।

गॉल टेस्ट के लिए श्रीलंका का पूरा स्क्वाड

धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लहिरु उदारा, निशान मधुष्का, कमिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंता, मिलन रथनायके, असिथा फर्नान्डो, लहिरु कुमारा, विश्वा फर्नान्डो, दिलशान मधुशंका।

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

IND vs SL: बुमराह-सुदर्शन के बाद एक और खिलाड़ी की चोट बनी समस्या, दूसरे टेस्ट से बाहर होने का खतरा

भारतीय टीम लगातार श्रीलंका सीरीज से पहले चोट की समस्या से जूझ रही है। अब बुमराह और सुदर्शन के बाहर होने के बाद एक और खिलाड़ी पर खतरा मंडरा रहा है। जानकारी के मुताबिक चयनकर्ता फिलहाल किसी रिप्लेसमेंट के ऐलान पर भी विचार नहीं कर रहे हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर