भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 178 रन की लीड मिल गई है। टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 462 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम पहली पारी में 284 रन पर सिमट गई। भारत के लिए गेंदबाजी में रविंद्र जडेजा और मानव सुतार हीरो रहे।
मानव सुतार ने 21.4 ओवर में 1 मेडन के साथ 76 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं रविंद्र जडेजा को इस पारी में तीन सफलताएं मिलीं और 2 विकेट लेकर उन्होंने 350 विकेट पूरा करने की खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली थी। इन दोनों के अलावा प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला। श्रीलंका की पारी के बाद बारिश शुरू हो गई और तीसरे दिन का खेल भी खत्म हो गया।
गॉल टेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ?
गॉल टेस्ट की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 462 रन बनाए थे। देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वहीं केएल राहुल ने 82 और ध्रुव जुरेल ने 51 रन बनाए थे। गेंदबाजी में श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने 4 और केशरा नुवंता ने 3 विकेट लिए थे। इसके बाद बल्लेबाजी में श्रीलंकाई टीम 79.4 ओवर में 284 रन पर सिमट गई।
सोनल दिनुशा ने सर्वाधिक 100 रन बनाए और निरोशन डिकवेला ने भी 80 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा श्रीलंका के किसी भी बल्लेबाज ने खास योगदान नहीं दिया। कप्तान धनंजय डी सिल्वा 21 और ओपनर लाहिरु उदारा 27 रन का ही योगदान दे पाए। ओपनर निशान फर्नांडो का खाता भी नहीं खुला था।
यहां देखें इस मैच का पूरा स्कोरकार्ड
India in Sri Lanka, 2 Test Series, 2026
Sri Lanka
284(79.4)& 206(77.4)
India
462(116.4)& 193(48.5)
Match Ended ( Day 5 – 1st Test )
India beat Sri Lanka by 165 runs
रविंद्र जडेजा के 350 विकेट पूरे; कपिल देव-इयान बॉथम के क्लब में शामिल, दुनिया के सिर्फ चौथे ऑलराउंडर
रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में 2 विकेट लेते ही इतिहास रच दिया है। वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 रनों के साथ 350 विकेट लेने वाले सिर्फ दुनिया के चौथे ऑलराउंडर बने। वहीं 350 टेस्ट विकेट लेने वाले वह पांचवें भारतीय गेंदबाज भी बन गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
