भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आई। हालांकि दूसरे दिन पहले सत्र का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और इसके बाद जब खेल शुरू हुआ तब भारत ने कुछ विकेट जल्दी-जल्दी गंवाए, लेकिन ध्रुव जुरेल की अर्धशतकीय पारी ने भारत की पारी को पूरी तरह से संभावने का काम किया।

पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 9 विकेट पर 460 रन बना लिए हैं और गॉल में मैच के तीसरे दिन से स्पिनर्स को मदद मिलती है इसे देखते हुए ये स्कोर बुरा नहीं है। हालांकि भारत का एक विकेट अब भी शेष है और तीसरे दिन कुछ स्कोर भारत की झोली में और आ सकते हैं और उसके बाद भारतीय गेंदबाजों को कमाल दिखाना होगा जिससे कि टीम इंडिया मैच पर अपना शिंकजा पूरी तरह से कस दे।

ध्रुव जुरेल-केएल राहुल के अर्धशतक, देवदत्त ने लगाया शतक

भारत के लिए मैच के दूसरे दिन छठे नंबर पर बैटिंग करने आए ध्रुव जुरेल ने अच्छी पारी खेली और उन्होंने 68 गेंदों पर एक छक्का और 4 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वहीं केएल राहुल जो पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर हो गए थे वो दूसरे दिन बैटिंग करने के लिए आए, लेकिन अपनी पारी में सिर्फ 5 रन और जोड़ सके और 82 रन के स्कोर पर वो आउट होकर पवेलियन लौट गए।

पहली पारी में देवदत्त पडिक्कल की इनिंग की जितनी तारीफ की जाए वो कम है क्योंकि उन्होंने एक तरह से पूरी पारी को एंकर किया और टीम के लिए बेहद अहम 167 रन बनाए। मैच के पहले दिन देवदत्त 131 रन पर नाबाद रहे थे और दूसरे दिन वो अपनी पारी में 36 रन की और जोर पाए थे तब वो स्टंप आउट हो गए। भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत भी दूसरे दिन सिर्फ 7 रन ही अपनी पारी में जोर पाए और वो भी 39 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

यशस्वी जायसवाल ने पहली पारी में 32 रन बनाए जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 16 रन की पारी खेली तो वहीं रविंद्र जडेजा 13 रन के स्कोर पर आउट हुए। पहली पारी में सिराज ने 15 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 11 रन बनाए और आउट हुए। मानव सुतार भी 24 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा बैठे। श्रीलंका की तरफ से पहली पारी में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा 4 विकेट जबकि केशरा नुवंथा ने 3 विकेट लिए।

ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 विकेटकीपर

IND vs SL 1st Test: ऋषभ पंत ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में पहले दिन एक छक्का लगाया और टेस्ट में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)