भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन बारिश की बाधा देखने को मिली। फिर जब मैच तीसरे सत्र में शुरू हुआ तो ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन शतक पूरा किया। वहीं पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने भी इस मुकाबल में 117 रन की पारी खेली। भारतीय टीम ने 503 रन होने के बाद अपनी पहली पारी को घोषित कर दिया।

भारतीय टीम का स्कोर 9 विकेट पर 499 रन था और 138वें ओवर की आखिरी गेंद थी। प्रसिद्ध कृष्णा ने ऑफ साइड में अच्छा शॉट खेला और चौका लगाते ही भारत का स्कोर 500 पार पहुंचाया। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने ड्रेसिंग रूम के अंदर से पारी को घोषित करने का इशारा किया। भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित कर दी।

भारतीय बल्लेबाजों का बेहतरीन प्रदर्शन

इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन अच्छा रहा। शुरुआत से बात करें तो यशस्वी जायसवाल 45 और केएल राहुल ने 18 रन बनाए। फिर पडिक्कल का शतक और कप्तान शुभमन गिल ने पचासा पूरा करते हुए 50 रन की पारी खेली। इसके बाद ऋषभ पंत ने 63 रन बनाए, रविंद्र जडेजा ने 43 रन की पारी खेली। अंत में ध्रुव जुरेल डटे रहे और निचले क्रम के साथ मिलकर स्कोर 500 पार तक पहुंचाने की नींव रखी और नाबाद 115 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

श्रीलंका की गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज असिता फर्नान्डो ने 4 विकेट झटके और 29 ओवर में 106 रन भी उन्होंने खर्च किए। उनके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशरा नुवंता ने 2-2 विकेट झटके। वहीं लाहिरु कुमारा को सिर्फ एक विकेट मिला। भारतीय टीम गॉल टेस्ट मैच 165 रन से जीतने के बाद सीरीज में आगे है। यहां टीम इंडिया की नजरें बिल्कुल सूपड़ा साफ करने पर होंगी।

यहां देखें इस मुकाबले का पूरा स्कोरकार्ड

Match Ended

India in Sri Lanka, 2 Test Series, 2026

Sri Lanka 
290(89.4)& 429/9(154.0)

vs

India  
503/9 dec (138.0)

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
Sri Lanka drew with India

ऋषभ पंत ने तोड़ा एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड, 2 छक्के लगाते ही रचा इतिहास; अब ब्रेंडन मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ने की बारी

ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में 63 रन की पारी खेली। उन्होंने 89 रन की इस पारी में 2 छक्के लगाते ही एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। अब वह दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर