भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में नाबाद शतकीय पारी खेली। नंबर 7 के बल्लेबाज जुरेल का यह टेस्ट में दूसरा शतक था। उन्होंने 177 गेंद पर नाबाद 115 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने शतक लगाने के बाद खास अंदाज में सेलिब्रेशन किया था और उनका टैटू चर्चा का विषय भी बना। दूसरे दिन के खेल के बाद जुरेल ने खुद अपने इस खास सेलिब्रेशन का राज खोला।

ध्रुव जुरेल ने कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के बाद मीडिया से बात करते हुए अपने खास सेलिब्रेशन पर बातचीत की। दरअसल शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने अपने बाइसेप्स दिखाए और उनके बाएं हाथ के बाइसेप्स पर टैटू था “जय जवान, जय किसान का।” उन्होंने अपने शतक के बाद अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपने सेलिब्रेशन और इस टैटू वाले मैसेज से जमकर सुर्खियां बटोरीं।

क्या है जुरेल के खास टैटू का राज?

ध्रुव जुरेल कोलंबो में दूसरे दिन के खेल के बाद मीडिया से बात करने आए। उनसे उनके खास सेलिब्रेशन पर सवाल पूछा गया। इस पर जुरेल ने कहा,”नहीं सर मैंने कुछ ढूंढ कर नहीं रखा है, यह मेरी ही कहानी है। मेरे दादा जी एक किसाने थे और मेरे पिता सेना के जवान थे, तो वह मेरी बुनियाद है जहां से मैं आया। मैं उसे नहीं भूलना चाहता हूं। यह सेलिब्रेशन मेरे दादा जी और मेरे पिता जी के लिए ही था।” बीसीसीआई ने ध्रुव जुरेल का यह वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया।

भारत का विशाल स्कोर, श्रीलंका लड़खड़ाई

ध्रुव जुरेल के नाबाद 115 और उससे पहले देवदत्त पडिक्कल के शतक, कप्तान शुभमन गिल व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के अर्धशतक की बदौलत भारत ने 503 रन 9 विकेट खोकर बनाए थे। भारत ने बारिश के खलल के बाद दिन के अंतिम क्षणों में पारी घोषित की थी। फिर श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 3 ओवर में ही 8 रन पर दो विकेट गंवा दिए। इस तरह दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर थी। (पढ़ें यहां पूरी खबर और दिन का पूरा हाल)

ध्रुव जुरेल का कोलंबो में शतक, सचिन, गांगुली, द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में एंट्री; 3 रिकॉर्ड किए अपने नाम

भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में लगाया। उन्होंने इसी के साथ तीन बड़े रिकॉर्ड इस पारी में अपने नाम दर्ज किए। इस पारी में 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए उन्होंने 13 गेंदें खेलीं। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर