भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन शतक जड़ा। उन्होंने 177 गेंद पर 115 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक था। इस पारी में जुरेल ने तीन बड़े रिकॉर्ड भी बनाए। हालांकि, 99 से 100 रन तक पहुंचने में जुरेल को 13 गेंद खेलनी पड़ी, लेकिन अंत में वह नाबाद पवेलियन लौटे।

ध्रुव जुरेल 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने के मामले में तीसरे भारतीय बने। रविचंद्रन अश्विन इस लिस्ट में नंबर 1 पर हैं जिन्होंने 2016 में 15 गेंद 99 से 100 रन के बीच खेली थीं। सचिन तेंदुलकर भी इस लिस्ट में हैं जिन्होंने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 99 रन से शतक तक पहुंचने में 12 गेंदों का सामना किया था। अब जानते हैं कौन से तीन बड़े रिकॉर्ड जुरेल ने अपने नाम किए:-

1- श्रीलंका में नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विदेशी

  • 151* : रिचर्ड हेडली (न्यूजीलैंड), कोलंबो (SSC), 1987
  • 140 : डैनिल विटोरी (न्यूजीलैंड), कोलंबो (SSC), 2009
  • 132* : सलमान आघा (पाकिस्तान), कोलंबो (SSC), 2023
  • 115* : ध्रुव जुरेल (भारत), कोलंबो (SSC), 2026
  • 111 : कर्टिस कैम्फर (आयरलैंड), गॉल, 2023

2- नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर शतक का रिकॉर्ड

ध्रुव जुरेल श्रीलंका में नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले 2017 में पल्लिकेले के मैदान पर हार्दिक पंड्या ने 108 रन की पारी खेली थी। वहीं नितीश कुमार रेड्डी ओवरऑल भारत के पिछले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने नंबर 7 या उससे निचले क्रम पर टेस्ट शतक जड़ा था। रेड्डी ने 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में 114 रन बनाए थे।

3- कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय

ध्रुव जुरेल कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में शतक लगाने वाले 12वें भारतीय बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले इसी मैच में शतक लगाने वाले देवदत्त पडिक्कल 11वें भारतीय थे। जुरेल इसी के साथ सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए। आपको बता दें कि इससे पहले कोलंबो के इस मैदान पर भारत के लिए सचिन, गांगुली, द्रविड़ के अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन, चेतेश्वर पुजारा, सदागोपन रमेश, नवजोत सिंह सिद्धू, अजिंक्य रहाणे, वीवीएस लक्ष्मण और विनोद कांबली ने भी शतक लगाए थे।

IND vs SL: जुरेल-पडिक्कल का शतक, पंत-गिल ने ठोके पचासे; भारत ने कोलंबो टेस्ट में 503 रन पर घोषित की पारी

भारतीय टीम ने कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन 503/9 पर अपनी पारी घोषित की। इस पारी में देवदत्त पडिक्कल के बाद ध्रुव जुरेल ने भी शानदार शतक जड़ा। कप्तान शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने भी पचासे ठोके। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर