भारतीय टीम शनिवार 15 अगस्त 2026 से श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज करेगी। पहला मुकाबला गॉल में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया का प्लेइंग कॉम्बिनेशन क्या होगा, इस पर कई अटकलें लग रही हैं। अब साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डी विलियर्स ने देवदत्त पडिक्कल या सरफराज खान में से किसी एक को खिलाने का फैसला कठिन बताया है। उनका मानना है कि दोनों शानदार खिलाड़ी हैं और कोच व कप्तान के लिए किसी एक पर निर्णय लेना आसान नहीं होगा।

सरफराज खान को चोटिल साई सुदर्शन की जगह 21 महीने बाद टीम इंडिया का बुलावा आया है। वहीं डिविलियर्स ने साथ ही जसप्रीत बुमराह के ना होने से टीम इंडिया को कितना फर्क पड़ेगा इस पर भी बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बुमराह इस सीरीज से बाहर हैं लेकिन फिर भी टीम इंडिया का स्क्वाड मजबूत है। उन्होंने साथ ही इस सीरीज की और आगामी WTC फाइनल की रेस के लिए भारत की मौजूदगी पर भी बात की है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया को बचे हुए 9 में से आठ मैच हर हाल में जीतने होंगे।

पडिक्कल या सरफराज, किस पर लगाया दांव?

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर देवदत्त पडिक्कल और सरफराज खान को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा,”एक सवालिया निशआन नंबर 3 पर कौन बल्लेबाजी करेगा इसको लेकर उठ रहा है। सरफराज खान या देवदत्त पडिक्कल में से किसी एक को मौका मिल सकता है। मैं पडिक्कल के साथ जाऊंगा, वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और उनकी तकनीक सॉलिड है। वह लंबे समय तक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। सरफराज खान भी शानदार विकल्प हैं और वह विपक्षी टीम से मैच को किसी भी समय छीन सकते हैं।”

उन्होंने आगे कहा,”यह एक कठिन फैसला होगा। मुझे लगता है कि कोच गौतम गंभीर टीम बैलेंस के साथ उतरना चाहेंगे। यह देखना होगा कि वह ऐसे खिलाड़ी के साथ जाते हैं जो अपने आतिशी अंदाज से मैच को सामने वाली टीम से दूर कर सकता है, या फिर ऐसा खिलाड़ी जो स्थिरता से खेलता है, बाएं हाथ का बल्लेबाज है। क्योंकि दाएं और बाएं हाथ का कॉम्बिनेशन हमेशा अच्छा विकल्प होता है। खासतौर से श्रीलंका के स्पिन फ्रेंडली टर्निंग विकेट पर। इसलिए मैं अधिक स्थिरता से खेलने वाले और लंबे समय तक बल्लेबाजी की क्षमता रखने वाले व जरूरत पड़ने पर अटैक करने वाले खिलाड़ी के साथ ही जाना चाहूंगा।”

गॉल टेस्ट के लिए दोनों टीमों के स्क्वाड

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।

श्रीलंकाई टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लहिरु उदारा, निशान मधुष्का, कमिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंता, मिलन रथनायके, असिथा फर्नान्डो, लहिरु कुमारा, विश्वा फर्नान्डो, दिलशान मधुशंका।

यशस्वी-राहुल ओपनर, सरफराज-सारांश IN, जुरेल OUT; पहले टेस्ट के लिए पूर्व क्रिकेटर ने बताई भारत की बेस्ट प्लेइंग 11

भारतीय टीम गॉल में 15 अगस्त 2026 से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग पर कई अटकलें हैं, इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ने सरफराज खान और सारांश जैन को अपनी टीम में एंट्री दी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर