श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीसरे नंबर पर भारत के लिए बैटिंग करने वाले देवदत्त पडीक्कल ने मिले मौका का भरपूर फायदा उठाया और साबित किया कि वो क्रिकेट के लंबे प्रारूप में भारत का प्रतिनिधित्व करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली पिच पर मुश्किल स्थिति में देवदत्त ने जिस तरह से बैटिंग की उससे साबित हो गया कि अगर उन्हें मौका दिया जाए तो वो भारत के लिए लंबे समय तक खेल सकते हैं। देवदत्त ने इस मैच में 211 रन बनाए और WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में करुण नायर से आगे आ गए।
देवदत्त पडीक्कल ने करुण नायर को छोड़ा पीछे
देवदत्त पडीक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 211 रन बनाए और वो WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में नौवें नंबर पर आ गए। देवदत्त पडीक्कल ने करुण नायर को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने कुल 205 रन बनाए थे और वो दसवें स्थान पर आ गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने अब तक कुल 974 रन बनाए हैं तो वहीं केएल राहुल 913 रन के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने 745 रन बनाए हैं। यशस्वी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में निराश किया था खास तौर पर दूसरी पारी में तो वो डक पर आउट हुए। वहीं इस लिस्ट में ऋषभ पंत पांचवें स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 633 रन बनाए हैं। पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरी पारी में शानदार बैटिंग करते हुए अर्धशतक लगाया था। वहीं वाशिंगटन सुंदर लिस्ट में 417 रन के छठे नंबर पर हैं तो वहीं ध्रुव जुरेल 415 रन के साथ सातवें स्थान पर हैं।
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय
शुभमन गिल- 974 रन
केएल राहुल- 913 रन
रविंद्र जडेजा- 747 रन
यशस्वी जायसवाल- 745 रन
ऋषभ पंत- 633 रन
वाशिंगटन सुंदर- 417 रन
ध्रुव जुरेल- 415 रन
साई सुदर्शन- 302 रन
देवदत्त पडिक्कल- 211 रन
करुण नायर- 205 रन
IND vs SL: मानव सुतार 10 विकेट लेकर बने नंबर 1, तोड़ा हरभजन सिंह का 18 साल पुराना रिकॉर्ड
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में मानव सुतार ने 10 विकेट लिए और उन्होंने हरभजन सिंह के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मानव सुतार अब श्रीलंका की धरती टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेस्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय बन गए हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
