श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत के लिए नंबर 3 पर बैटिंग करने आए बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने शतक लगाया और वो कमाल कर दिया जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था। देवदत्त ने श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया और वो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। यही नहीं देवदत्त पडीक्कल 21वीं सदी में टेस्ट में शतक लगाने वाले दूसरे बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज भी बने।
गांगुली, रहाणे, पुजारा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हुए देवदत्त
देवदत्त पडीक्कल ने नंबर 3 पर खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाया और वो भारत से बाहर आखिरी 30 साल में नंबर 3 पर शतक लगाने वाले छठे बैटर बने। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में आखिरी 30 साल में नंबर 3 पर विदेशी धरती पर देवदत्त से पहले शतक लगाने का कमाल सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, चेतेश्वर पुजारा और अंजिंक्य रहाणे ने किया था। देवदत्त पडीक्कल अब इन खिलाड़ियों की खास लिस्ट में शामिल हो गए।
देवदत्त ने 134 गेंदों पर पूरा किया शतक
देवदत्त पडीक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 134 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके टेस्ट क्रिकेट करियर का पहला शतक लगा साथ ही श्रीलंका के खिलाफ श्रीलंका की धरती पर भी पहला टेस्ट शतक रहा। देवदत्त ने पहले दिन 178 गेंदों पर एक छक्का और 12 चौकों की मदद से नाबाद 131 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने पहले दिन पहली पारी में 2 विकेट पर 288 रन बनाए। देवदत्त ने पहली पारी में तीसरे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर 150 रन की शानदार साझेदारी भी की।
देवदत्त ने की 5 खिलाड़ियों की बराबरी
देवदत्त पडीक्कल ने तीसरे नंबर पर बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज शतक लगाया और उन्होंने सलीम दुरानी, बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ जैसे बल्लेबाजों की बराबरी कर ली जिन्होंने भारत के लिए नंबर 3 पर बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज एक-एक शतक लगाए थे। वहीं भारत की तरफ नंबर 3 पर बतौर बाएं हाथ के बल्लेबाज सबसे ज्यादा 4 शतक विनोद कांबली ने लगाए थे जबकि सौरव गांगुली ने 3 शतक लगाए थे।
रोहित 10वें स्थान पर, बाबर आजम नंबर 1; 2020 से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2020 के बाद से लेकर अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों में बाबर पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में गिल, रोहित और कोहली भी शामिल हैं जो इन स्थानों पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
