भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट पर दबदबा बना लिया है। गॉल में पहले टेस्ट के पहले दिन शनिवार (15 अगस्त) को लगातार दूसरे सत्र में श्रीलंकाई बल्लेबाज विकेट के लिए तरसे। भारत को 53 ओवर के खेल में केवल एक झटका लगा है। पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल रन आउट हुए। केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कर की जोड़ी ने 150 रनों की साझेदारी की। दूसरे सत्र में भारत ने 96 रन बनाए।

भारत ने पहले दिन चायकाल तक 53 ओवर में 1 विकेट पर 197 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 84 और केएल राहुल 77 रन बनाकर क्रीज पर थे। दोनों के बीच 252 गेंदों पर 150 रनों की साझेदारी हुई। पडिक्कल ने 122 गेंदों में सात चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए हैं, जबकि राहुल 162 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के के साथ 77 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

बारिश से प्रभावित दूसरा सत्र

बारिश और मैदान गीला होने के कारण दूसरे सत्र का खेल एक घंटे से अधिक देर से शुरू हुआ। भारत ने 101 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया और दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 96 रन जोड़कर अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। दूसरे सत्र में 26 ओवर का खेल हुआ।

पिच बल्लेबाजों के मुफीद

उम्मीद के मुताबिक पूरे दिन गॉल की पिच बल्लेबाजों के मुफीद रही। बेशक, स्पिनर प्रभात जयसूर्या, डेब्यू करने वाले ऑफ-स्पिनर केशरा नुवांथा और धनंजय डी सिल्वा को थोड़ा उछाल और टर्न मिला, लेकिन वे भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए काफी नहीं था।

नुवांथा ने बनाया मौका

चिंता का एकमात्र पल तब आया जब नुवांथा की गेंद पर राहुल के बल्ले का किनारा लगा, जो डाइव लगाते हुए शॉर्ट लेग फील्डर के हाथों कैच होने से बाल-बाल बच गया। इसके अलावा दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजी आक्रमण का बखूबी सामना किया।

भारत के नाम गॉल टेस्ट का पहला सत्र

गॉल में भारतीय बल्लेबाजों ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए। पहले सत्र में एक विकेट गिरा, लेकिन मेजबान टीम का कोई गेंदबाज विकेट नहीं झटक पाया। पूरी खबर पढ़ें