India vs Sri Lanka 1st Test Galle, Match Timing, LIVE Channel Full Details: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज का इंतजार खत्म होने वाला है। 9 साल बाद टीम इंडिया श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार है। भारत की मौजूदा टीम में 15 में 12 खिलाड़ी पहली बार श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलेंगे। इस मुकाबले के समय, लाइव चैनल, पिच रिपोर्ट, मौसम समेत सभी जानकारी जानते हैं।
भारत और श्रीलंका के बीच पहला मुकाबला गॉल के गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। गॉल में भारत ने इससे पहले कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं और 2 में उसे जीत मिली है, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा है। गॉल में आखिरी बार टीम इंडिया 2017 में खेली थी और उसने 304 रनों से विशाल जीत दर्ज की थी।
भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच से जुड़ी खास जानकारियां:-
- सीरीज: दो मैचों की टेस्ट सीरीज
- मैच: पहला टेस्ट
- वेन्यू: गॉल, गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम
- टॉस का समय: सुबह 9.30 बजे (IST)
- मैच शुरू होने का समय: सुबह 10 बजे (IST)
- लाइव टेलीकास्ट चैनल: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी लिव ऐप और वेबसाइट
भारत-श्रीलंका मैच में मौसम मजा किरकिरा कर सकता है?
गॉल में मैच से एक दिन पहले शुक्रवार को भी बारिश का मौसम है। वहीं मैच की शुरुआत के दिन शनिवार को भी बारिश का पूर्वानुमान है। एक्यूवेदर के मुताबिक दिन में तकरीबन 82 प्रतिशत बारिश की संभावना है। मैच के दिन सुबह 8 बजे 65 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। वहीं शुक्रवार शाम से भी यहां लगातार बारिश की संभावना है। यानी मैदान और पिच कवर्स से ढकी रहेगी। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
भारत-श्रीलंका के बीच टेस्ट का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका के बीच अब तक कुल 46 टेस्ट मैच हुए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि श्रीलंकाई टीम को सिर्फ 7 मैचों में जीत मिल पाई है। 17 मुकाबले दोनों के बीच ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। अगर श्रीलंका में टीम इंडिया के रिकॉर्ड की बात करें तो यहां भारतीय टीम ने कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं। इसमें से 9 मैचों में उसे जीत मिली है और 7 मैच टीम हारी है। 8 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। भारत ने पिछले 5 टेस्ट मैच श्रीलंकाई सरजमीं पर जीते हैं और आखिरी बार 2015 में यहां टीम हारी थी।
गॉल में कैसा रहेगा पिच का मिजाज?
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है। अगर हालिया रिकॉर्ड को देखें तो यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में मदद मिल सकती है। वहीं जैसे-जैसे मुकाबला आगे बढ़ेगा स्पिनर्स यहां असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजों को भी इस पिच से पहले दो दिन में अच्छा उछाल और मदद मिल सकती है। मौसम ओवरकास्ट है और पिच काफी देर तक कवर्स से ढकी रही तो शुरुआत में तेज गेंदबाज ज्यादा असरदार हो सकते हैं।
यहां देखें दोनों टीमों के गॉल टेस्ट के स्क्वाड
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुतार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी, सरफराज खान।
श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), लहिरु उदारा, निशान मधुष्का, कमिंदु मेंडिस (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, पसिंदु सूरियाबंदारा, सोनल दिनुषा, निरोशन डिकवला (विकेटकीपर), रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, केशारा नुवंता, मिलन रथनायके, असिथा फर्नान्डो, लहिरु कुमारा, विश्वा फर्नान्डो, दिलशान मधुशंका।
यशस्वी-राहुल ओपनर, सरफराज-सारांश IN, जुरेल OUT; पहले टेस्ट के लिए पूर्व क्रिकेटर ने बताई भारत की बेस्ट प्लेइंग 11
भारतीय टीम गॉल में 15 अगस्त 2026 से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलेगी। इस मुकाबले के लिए भारतीय प्लेइंग पर कई अटकलें हैं, इसी बीच पूर्व क्रिकेटर ने सरफराज खान और सारांश जैन को अपनी टीम में एंट्री दी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
