भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल श्रीलंका के खिलाफ राहुल द्रविड़ का लंबे समय से चला आ रहा रिकॉर्ड तोड़ने से बस पांच रन दूर रह गए। पहली पारी में 230 गेंदों पर शानदार 167 रन बनाने के बाद पडिक्कल दूसरी पारी में भी बेहतरीन फॉर्म में दिखे। हालांकि, केशारा नुवंथा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट होने के कारण उनकी पारी 75 गेंदों में 44 रन (छह चौकों के साथ) पर ही समाप्त हो गई।
पडिक्कल ने मैच में कुल 211 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में नंबर 3 पर किसी भारतीय बल्लेबाज के लिए यह 2009 के अहमदाबाद टेस्ट के बाद सबसे ज्यादा रन हैं। उस टेस्ट में राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ 177 और 38 रन बनाए थे। एक मैच में भारत के नंबर तीन बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी द्रविड़ के नाम है।
द्रविड़ ने 2003 में एडिलेड में 305 रन बनाए थे
द्रविड़ ने 2003 में एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 305 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने भारत की जीत में अहम योगदान देते हुए शानदार 233 रन और फिर नाबाद 72 रन बनाए थे। मैच की बात करें तो भारतीय टीम 193 रन पर आउट हो गई। 372 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 4 विकेट पर 84 रन बना लिए।
श्रीलंका पहली पारी में सिर्फ 284 रन बना सका
पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोनल दिनुशा के अपने पहले टेस्ट शतक के बावजूद भारत के 462 रनों के जवाब में श्रीलंका पहली पारी में सिर्फ 284 रन ही बना सका। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम ने गॉल में 178 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली। दिनुशा और विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला ने छठे विकेट के लिए 146 रन जोड़े।
पसिंदु सूरियाबंदारा का हुआ डेब्यू
कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर पसिंदु सूरियाबंदारा को श्रीलंका की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वह दिनेश चांदीमल की जगह बल्लेबाजी करने उतरे और बगैर खाता खोले आउट हुए। मानव सुतार ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। पूरी खबर पढ़ें।
