भारत-श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार (18 अगस्त) का खेल समाप्त हुआ तो शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा था। श्रीलंका का स्कोर 34 ओवर में 4 विकेट पर 84 रन है। जीत के लिए 288 रन चाहिए। सोनल दिनुशा 35 और कप्ताव धनंजय डी सिल्वा 31 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 37 रनों की साझेदारी से मेहमान टीम ने थोड़ी राहत की सांस ली होगी।
सोनल दिनुशा और धनंजय डी सिल्वा ने कुल मिलाकर 74 गेंदों का सामना किया है। हालांकि, इस दौरान धनंजय भाग्यशाली भी रहे। रविंद्र जडेजा की गेंद पर वह स्लिप में केएल राहुल को कैच दे बैठे थे। वह नोबॉल के कारण बच गए। तब वह 7 रन पर ही थे। श्रीलंका ने 47 रन पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे।
इंद्रदेव पर होंगी निगाहें
भारत को आखिरी दिन 19 अगस्त को जीत के लिए 6 विकेट लेने होंगे, लेकिन गॉल में जिस तरह का मौसम रहा है उसकी निगाहें इंद्रदेव पर होंगी। मौसम की जानकारी देने वाली वेबसाइट एक्यूवेदर के अनुसार बुधवार को पहले सत्र यानी सुबह 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। दोपहर में 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। शाम को 87 प्रतिशत बारिश की संभावना है। यानी दिन का खेल धुलने की पूरी संभावना है।
भारत के तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए
भारत ने दिन की शुरुआत तेजी से रन बनाने के इरादे से की और लगभग पूरी पारी आक्रमकता दिखाने की कोशिश रही। सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। केएल राहुल (35) और देवदत्त पडिक्कल (44) ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े, लेकिन ऋषभ पंत की तेज-तर्रार 66 रनों की पारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
पासिंदु सूरियाबंदारा डेब्यू पर गोल्डन डक
श्रीलंका ने पारी के ज्यादातर समय अच्छी गेंदबाजी की, लगातार दबाव बनाए रखा और विकेट चटकाते हुए भारत को दूसरी पारी में 191 रनों पर रोक दिया, लेकिन कुल बढ़त 371 रनों की थी और गॉल में किसी भी टीम ने चौथी पारी में इतने रन चेज नहीं किए हैं। दूसरी पारी में निशान फर्नांडो एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। कनकशन सब्स्टीट्यूट पासिंदु सूरियाबंदारा अपने डेब्यू पर पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें दिनेश चांदीमल की जगह मौका मिला।
सोनल दिनुशा ने सकारात्मक खेल दिखाया
कामिंदु मेंडिस ने प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर स्लिप में कैच दे बैठे। लाहिरू उदारा थोड़े बदकिस्मत रहे। उनकी गेंद बल्ले का किनारा लेकर गली में चली गई। घुटनों के बल बैठे ध्रुव जुरेल ने शानदार कैच लपका। धनंजय डी सिल्वा जीवनदान मिलने के बाद डटकर खेले। सोनल दिनुशा ने सकारात्मक खेल दिखाया है, लेकिन मेजबान टीम के लिए अभी भी लंबा रास्ता तय करना बाकी है।
पसिंदु सूरियाबंदारा का हुआ डेब्यू
कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर पसिंदु सूरियाबंदारा को श्रीलंका की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया। वह दिनेश चांदीमल की जगह बल्लेबाजी करने उतरे और बगैर खाता खोले आउट हुए। मानव सुतार ने उन्हें एलबीडब्ल्यू किया। पूरी खबर पढ़ें।
